फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs BAN 2nd Test: Three Bangladeshi players could not catch ball; Sri Lanka broke India's 48 year old record

SL vs BAN: तीन बांग्लादेशी खिलाड़ी मिलकर भी नहीं पकड़ सके कैच; श्रीलंका ने भारत का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 31 Mar 2024 10:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Mar 2024 10:43 PM IST
सार

जयसूर्या तब क्रीज पर आए ही थे। वह छह रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्हें ड्रॉप किया गया। जीवनदान मिलने के बाद वह 75 गेंदों तक बल्लेबाजी करते रहे और 28 रन बनाए।

विज्ञापन
SL vs BAN 2nd Test: Three Bangladeshi players could not catch ball; Sri Lanka broke India's 48 year old record
बांग्लादेश के तीन खिलाड़ी कैच नहीं ले पाए - फोटो : Social Media

विस्तार

चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज प्रभात जयसूर्या को अप्रत्याशित जीवनदान मिला, जब बांग्लादेश के तीन फील्डर्स ने स्लिप में एक सीधा और आसान कैच छोड़ दिया। बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अपना मजाक तब बनाया, जब तीन खिलाड़ी मिलकर भी उस कैच को पूरा नहीं कर पाए। तब स्लिप में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो पहली स्लिप, शहादत हुसैन दूसरी स्लिप और जाकिर हसन तीसरी स्लिप पर खड़े थे। इन तीनों ने प्रयास किया, लेकिन गेंद को पकड़ पाने में असफल रहे।
विज्ञापन

जयसूर्या को मिला जीवनदान, देखें वीडियो

जयसूर्या तब क्रीज पर आए ही थे। वह छह रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्हें ड्रॉप किया गया। जीवनदान मिलने के बाद वह 75 गेंदों तक बल्लेबाजी करते रहे और 28 रन बनाए। उन्होंने कामिंदु मेंडिस के साथ अच्छी साझेदारी निभाई। मेंडिस 92 रन बनाकर नाबाद रहे और श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 531 रन बनाए। इसी टेस्ट के पहले दिन एक और मनोरंजक घटना घटी थी, जब शांतो ने कुसल मेंडिस के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए डीआरएस का विकल्प चुना था, जबकि गेंद स्पष्ट रूप से उनके बल्ले के बीच में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रीलंका ने 531 रन बनाने के साथ भारत का 48 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, इस पारी के दौरान श्रीलंका के किसी ने बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया। यह टेस्ट की किसी एक पारी में बिना किसी बल्लेबाज के शतक के सर्वाधिक टीम टोटल है। इस मामले में श्रीलंकाई टीम ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 524/9 का स्कोर बनाया था और तब टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था।
विज्ञापन

श्रीलंका की नजरें सीरीज जीतने पर
श्रीलंका ने सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर 328 रन की शानदार जीत दर्ज की थी और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 531 रन के विशाल स्कोर के बाद सीरीज जीतने की कोशिश करेगा। कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। कुसल मेंडिस (93) और कामिंदु मेंडिस (92*) भी उस मुकाम को नहीं छू सके। निशान मदुष्का (57), दिमुथ करुणारत्ने (86), दिनेश चांदीमल (59) और कप्तान धनंजय डी सिल्वा (70) सभी ने अर्धशतक जमाए।

टेस्ट की किसी एक पारी में बिना किसी शतक के टीम के हाईएस्ट टोटल
  • 531/10: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 2024
  • 524/9: भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1976
  • 520/7: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, 2009
  • 517/10: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998
  • 500/8: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1981
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed