SL vs BAN: तीन बांग्लादेशी खिलाड़ी मिलकर भी नहीं पकड़ सके कैच; श्रीलंका ने भारत का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
जयसूर्या तब क्रीज पर आए ही थे। वह छह रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्हें ड्रॉप किया गया। जीवनदान मिलने के बाद वह 75 गेंदों तक बल्लेबाजी करते रहे और 28 रन बनाए।
विस्तार
जयसूर्या को मिला जीवनदान, देखें वीडियो
A juggling act with the ball. 👀
— FanCode (@FanCode) March 31, 2024
.
.#BANvSL #FanCode pic.twitter.com/zV4JbhGc8u
श्रीलंका ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ा
श्रीलंका ने सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर 328 रन की शानदार जीत दर्ज की थी और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 531 रन के विशाल स्कोर के बाद सीरीज जीतने की कोशिश करेगा। कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। कुसल मेंडिस (93) और कामिंदु मेंडिस (92*) भी उस मुकाम को नहीं छू सके। निशान मदुष्का (57), दिमुथ करुणारत्ने (86), दिनेश चांदीमल (59) और कप्तान धनंजय डी सिल्वा (70) सभी ने अर्धशतक जमाए।
टेस्ट की किसी एक पारी में बिना किसी शतक के टीम के हाईएस्ट टोटल
- 531/10: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 2024
- 524/9: भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1976
- 520/7: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, 2009
- 517/10: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998
- 500/8: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1981