{"_id":"5907adf64f1c1bd73a442bd5","slug":"skipper-zaheer-khan-may-be-out-of-from-rest-of-ipl-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे खड़ी दिल्ली को लगा जोर का झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे खड़ी दिल्ली को लगा जोर का झटका
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Tue, 02 May 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में लगातार हार का सामना कर रही और लीग तालिका में सबसे निचले पायदान में खड़ी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए संकट का दौर जारी है। अब खबर है कि कप्तान जहीर खान मांसपेशियों में खिचाव के कारण आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं। मंगलवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में हैदरबाद के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जहीर खान का खेल पाना संदिग्ध लग रह है।
विज्ञापन
वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम से बाहर बैठना पड़ा था। इस मैच में करुण नायर को कार्यवाहक कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें डेयकडेविल्स को 10 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मांस पेशियों में खिंचाव के कारण जहीर का अगले मैच में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। आईपीएल के वयस्त कार्यक्रम के कारण चोटिल जहीर का जल्द उबरना मुश्किल है, इसलिए हैदराबाद के खिलाफ करुण नायर ही कार्यवाहक कप्तान के रूप में टीम को कमान संभालेंगे।
विज्ञापन