फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Singapore bowled out Mongolia for the joint lowest T20I total during ICC Men's T20 WC Asia Qualifier A

T20 WC qualifier: सिंगापुर ने मंगोलिया को टी20 के संयुक्त न्यूनतम स्कोर पर किया ढेर, इतने रनों पर सिमटी टीम

Thu, 05 Sep 2024 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

कलाई के स्पिनर हर्षा भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन किया और टी20 अंतरराष्ट्रीय का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में तीन रन देकर छह विकेट झटके। हर्षा के अलावा सिंगापुर के लिए अक्षय पुरी चार रन देकर दो विकेट, राहुल शेशदारी दो रन देकर एक विकेट और रमेश कालीमुतु ने एक रन देकर एक विकेट झटका।

विज्ञापन
Singapore bowled out Mongolia for the joint lowest T20I total during ICC Men's T20 WC Asia Qualifier A
सिंगापुर बनाम मंगोलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया क्वालिफायर-ए के दौरान मंगोलिया की टीम को टी20 के संयुक्त न्यूनतम स्कोर पर ढेर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंगोलिया की टीम को मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली सिंगापुर ने महज 10 रन पर ऑलआउट कर दिया। कलाई के स्पिनर हर्षा भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन किया और टी20 अंतरराष्ट्रीय का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में तीन रन देकर छह विकेट झटके। 
विज्ञापन

सिंगापुर ने पांच गेंदों पर हासिल किया लक्ष्य 
हर्षा के अलावा सिंगापुर के लिए अक्षय पुरी चार रन देकर दो विकेट, राहुल शेशदारी दो रन देकर एक विकेट और रमेश कालीमुतु ने एक रन देकर एक विकेट झटका। सिंगापुर की गेंदबाजी इतनी अच्छी थी कि मंगोलिया की टीम सिर्फ 10 ओवर ही खेल सकी और टी20 इतिहास में संयुक्त रूप से न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गई। जवाब में सिंगापुर की टीम ने सिर्फ पांच गेंदों पर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंगापुर ने पहले ही ओवर में एक विकेट पर 13 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। हालांकि, मंगोलिया ने सिंगापुर के कप्तान हरमनप्रीत को शून्य पर आउट कर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन राउल शर्मा (नाबाद सात) ने सिंगापुर को मैच जिताया। उनके अलावा विलियम सिपसन भी दो गेंदों पर छह रन बनाकर नाबाद लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईल ऑफ मैन के रिकॉर्ड की बराबरी की 
मंगोलिया ने इस तरह आईल ऑफ मैन टीम के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जो स्पेन के खिलाफ फरवरी 2023 में 10 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में मोहम्मद कामरान और अतीफ महमूद ने चार-चार विकेट लिए थे, जबकि लोर्न बर्न्स दो विकेट झटकने में सफल रहे थे। जवाब में स्पेन ने सिर्फ दो गेंदों पर लक्ष्य हासिल कर लिया था क्योंकि अवैस अहमद ने दो गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed