शिवा सिंह की 360 डिग्री गेंद पर घमासान, महान अंतरराष्ट्रीय अंपायर ने बताया गलत है या सही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह ने हाल ही में बंगाल के खिलाफ अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में 360 डिग्री घूमकर गेंद डाली थी, जिसके बाद से इस एक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। पूर्व दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने भी शिवा सिंह के एक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे नियम के विरुद्ध करार दिया। टॉफेल ने इस गेंद को जानबूझकर बल्लेबाज का ध्यान भंग करने वाली हरकत करार दिया।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने कहा, 'बल्लेबाजों और गेंदबाजों के रिवर्स एक्शन की मंशा में काफी फर्क है। बल्लेबाजों के लिए जहां शॉट लगाना जरूरी है वहीं गेंदबाजों के लिए इस तरह की गेंदबाजी बरकरार रखना जरूरी नहीं।'
यह भी पढ़ें: इस क्रिकेटर ने 360 डिग्री घूमकर डाली गेंद, दिग्गज क्रिकेटर हो गए हैरान
अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग से संन्यास ले चुके टॉफेल ने नियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'अंपायर के पास नियम 20.4.2.1 (अनुचित खेल) और 20.4.2.7 (जानबूझकर ध्यान भंग करना) के तहत इस तरह की गेंद को डेड घोषित करने का अधिकार है। अंपायर के पास गेंदबाज से यह पूछने का भी अधिकार है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। कहीं उनका मकसद बल्लेबाज का ध्यान भंग करना तो नहीं। मुझे यह सही नहीं लगा।'
अंपायर से सफाई मांगने लगे क्रिकेटर्स
याद हो कि शिवा सिंह ने बंगाल के खिलाफ अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में 360 डिग्री घूमकर गेंद डाली थी। अंपायर ने गेंद को डेड घोषित किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने मैदानी अंपायर के इस फैसले पर हैरानी प्रकट की। वीडियो में दिखा कि उत्तर प्रदेश की टीम अंपायर से इसे डेड बॉल घोषित करने पर सफाई मांग रही थी।
Weirdo...!! Have a close look..!! pic.twitter.com/jK6ChzyH2T
— Bishan Bedi (@BishanBedi) November 7, 2018
इस वीडियो ने क्रिकेट जगत में भी खलबली मचाई। महान भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी से लेकर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन तक ने इस वीडियो को शेयर करके आश्चर्य जताया। इस पर क्रिकेटर शिवा सिंह ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसी गेंदबाजी की थी।
सिंह के मुताबिक विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने ऐसी गेंद डाली थी। शिवा का मानना है कि अगर बल्लेबाज रिवर्स स्वीप शॉट खेल सकता है तो गेंदबाज को कुछ नया करने की आजादी क्यों नहीं होना चाहिए।