फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill Was Not the First Choice as T20I Vice-Captain for Asia Cup 2025, Axar Patel in discussion: Report

Asia Cup: उपकप्तानी के लिए पहली पसंद नहीं थे शुभमन गिल? गंभीर के कहने पर अक्षर पटेल को हटाकर दी गई जिम्मेदारी

Wed, 20 Aug 2025 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Aug 2025 02:46 PM IST
सार

अंतिम फैसला लेते समय चयनकर्ताओं ने युवा और भविष्य की कप्तानी को ध्यान में रखकर गिल को तरजीह दी।

विज्ञापन
Shubman Gill Was Not the First Choice as T20I Vice-Captain for Asia Cup 2025, Axar Patel in discussion: Report
एशिया कप टी20 - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल की उपकप्तानी को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल शुरुआत में चयनकर्ताओं की पहली पसंद नहीं थे, लेकिन अंतिम चरण में मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बैठक के दौरान गिल के नाम पर जोरदार समर्थन दिया और इसी वजह से यह फैसला सामने आया।

विज्ञापन

गिल क्यों नहीं थे पहली पसंद?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति जब टीम पर चर्चा कर रही थी तो उपकप्तान के लिए शुरुआती विकल्पों में अक्षर पटेल का नाम प्रमुख था। अक्षर पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के साथ लगातार जुड़े हुए थे और उनकी ऑलराउंड क्षमताओं को देखते हुए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, अंतिम फैसला लेते समय चयनकर्ताओं ने युवा और भविष्य की कप्तानी को ध्यान में रखकर गिल को तरजीह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम गंभीर का हस्तक्षेप

रिपोर्ट में बताया गया है कि चयन बैठक के दौरान गौतम गंभीर ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी राय दी। गंभीर ने गिल को टीम के भविष्य का नेता मानते हुए कहा कि उन्हें अभी से नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। गंभीर के इस मजबूत समर्थन के बाद चयन समिति और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी सहमति जताई और गिल को उपकप्तान बनाने का एलान हुआ।

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट का संकेत

शुभमन गिल जुलाई 2024 के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले थे। इसके बावजूद उन्हें उपकप्तान बनाना इस बात का संकेत है कि टीम मैनेजमेंट उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा कर रहा है। यह कदम साफ दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट अब सिर्फ मौजूदा फॉर्म नहीं, बल्कि लंबी अवधि या यूं कहें भविष्य के लिए योजना पर ध्यान दे रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने गिल को अगले दशक का तीनों प्रारूपों का संभावित कप्तान मानते हुए यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed