{"_id":"646379eb9a3903a29103ca94","slug":"shubman-gill-first-batter-to-score-hundred-in-tests-odis-t20i-and-ipl-in-same-calendar-year-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shubman Gill: एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में शतक; दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shubman Gill: एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में शतक; दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल
Tue, 16 May 2023 06:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 16 May 2023 06:11 PM IST
सार
शुभमन गिल दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही कैलेंडर ईयर में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं और आईपीएल में भी शतकीय पारी खेली है। उनसे पहले डेविड वॉर्नर और महेला जयवर्धने ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल में भी अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 101 रन की शानदार पारी खेली। यह आईपीएल में उनका पहला शतक है। वह गुजरात टाइटंस के लिए शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने दिग्गजों के खास क्लब में जगह बना ली है।
शुभमन गिल दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है और इसके बाद आईपीएल में भी शतकीय पारी खेली है। खास बात यह है कि गिल ने 2023 में सिर्फ पांचवें महीने में ही यह कारनामा कर लिया है। गिल से पहले श्रीलंका के महेला जयवर्धन ने 2010 में और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2019 में ऐसा किया था।

- फोटो : सोशल मीडिया
पांच महीने में छह शतक लगा चुके हैं गिल
साल 2023 में शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। वह इस साल पांच महीने के अंदर छह शतक लगा चुके हैं। इसकी शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 116 रन की पारी से हुई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 208 रन बनाए और इसी सीरीज में 112 रन की पारी भी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने 126 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 128 रन बनाए। इसके साथ ही गिल 2023 में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
अब शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए 101 रन की पारी खेली है। वह इस टीम के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में पहली बार शतकीय पारी खेली है।
कोहली-रैना के क्लब में शामिल
अब तक भारत के पांच खिलाड़ी हैं ऐसे रहे हैं, जो देश के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने के साथ आईपीएल में भी शतकीय पारी खेल चुके हैं। इस लिस्ट में पहला नाम सुरेश रैना का है। रैना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह वनडे में पांच शतक लगा चुके हैं। वहीं, टेस्ट, टी20 और आईपीएल में उनके बल्ले से एक-एक शतक निकला है। रैना के बाद, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और अब शुभमन गिल भी ऐसा कर चुके हैं।