{"_id":"6023d9f06218f6410c174d96","slug":"shreyas-iyer-and-yuzvendra-chahal-wife-dhanashree-verma-dance-video-on-instagra-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के साथ थिरक रहे श्रेयस अय्यर, चहल की पत्नी संग डांस VIDEO वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भाभी के साथ थिरक रहे श्रेयस अय्यर, चहल की पत्नी संग डांस VIDEO वायरल
Wed, 10 Feb 2021 06:34 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा
- फोटो : instagram@shreyas41
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वनडे टीम के अहम सदस्य श्रेयस अय्यर पीछे कुछ समय से चोट की वजह से क्रिकेट से दूर चल रहे थे, लेकिन अब वे विजय हजारे ट्रॉफी से वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें बुधवार को मुंबई की टीम ने घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अपना कप्तान भी बनाया है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस इस महीने से क्रिकेट के मैदान में वापसी करते दिखेंगे। लेकिन उससे पहले वे टीम के साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की पत्नी और यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डांस करते नजर आए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर ने धनश्री वर्मा के साथ एक डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में श्रेयस और धनश्री दोनों जबरदस्त डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। श्रेयस ने धनश्री वर्मा के साथ अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे पैरों के बारे में सोच रहे हैं।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
दोनों का यह डांस वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को श्रेयस के इंस्टाग्राम अकॉउंट पर अभी तक पांच लाख से अधिक लाइक मिल चुका है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से स्टेप मैच करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा डेंटिस्ट होने के साथ ही पेशे से कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं। धनश्री वर्मा का डांस से जुड़ा एक यूट्यूब चैनल है, जिसके 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।