सानिया से शादी के 5 साल बाद शोएब के हिस्से आई पहली खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर वन युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी के 5 साल बाद पाक के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के हिस्से पहली खुशी आई है जिसका इंतजार 6 साल से था। सानिया से शादी के बाद से शोएब की पहचान सिर्फ उनके पति के रूप में ही रही है लेकिन उन्होंने मंगलवार को उनके हिस्से बड़ी खुशी आई।
6 साल बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण पिछले 6 सालों से किसी भी टेस्ट खेलने वाली टीम ने पाक का दौरा नहीं किया था। लेकिन काफी संघर्ष के बाद जिम्बाब्वे की टीम पाक का दौरा करने को राजी हुई।
दोनों टीमों के बीच इस दौरे में दो ट्वंटी-20 मुकाबला खेले जाने के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच लाहौर में मंगलवार को खेला गया। इस मैच में पूर्व कप्तान शोएब मलिब (112) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोंक दिया। उनकी शतकीय पारी के दम पर पाक ने यह मैच 41 रनों से जीत लिया।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि पूर्व कप्तान मलिक ने 2 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की और शानदार शतक ठोंक दिया।
भारत ने पाक में बनाया था जो रिकॉर्ड उसे मेजबान टीम ने तोड़ा
तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने जोरदार खेल दिखाया और अंत तक मैच में पकड़ बनाए रखी।
हालांकि मेहमान टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 334 रन ही बना सकी और वह लक्ष्य से 41 रन दूर रह गई। उसकी ओर से कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने शानदार शतक लगाते हुए पाक गेंदबाजों को खूब परेशान किया।
चिंगुबुरा के अलावा हैमिल्टन मास्कजदा ने 73 रनों की पारी खेली लेकिन उनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा। पाक के लिए तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 47 रन देकर 3 विकेट झटके।
पाकिस्तान ने इस मैच में 375 रन बनाए जो पाक की धरती पर वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम की ओर से खड़ा किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले पाक की धरती पर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज था।
टीम इंडिया ने 2008 में एशिया कप के दौरान में कराची में हॉंगकॉंग में 374 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
वनडे क्रिकेट में पाक का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। उसकी ओर से वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385 रन बनाया गया था।
शादी के बाद मलिक के बल्ले से निकला पहला शतक
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में पाकिस्तान की पारी की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि टीम की ओर से क्रीज पर उतरे हर बल्लेबाज ने 75 से ज्यादा का स्कोर किया। यह कारनामा वनडे क्रिकेट में पहली बार हुआ है।
क्रीज पर उतरे सभी 4 बल्लेबाजों में से शोएब मलिक ने शतक लगाते हुए 112 रनों की पारी खेली और उनमें से सिर्फ एक ही अविजित लौटने में कामयाब रहा। उनके अलावा हैरिस सोहैल ने नाबाद 89 रन के अलावा ओपनर मोहम्मद हफीज ने 86 और कप्तान अजहर अली ने 79 रनों का योगदान दिया। मलिक पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए।
2 साल बाद वनडे क्रिकेट में लौटे मलिक ने 6 साल बाद अपना पहला वनडे शतक लगाया। उन्होंने यह शतक 2009 में सेंचुरियन में भारत के खिलाफ 128 रन बनाए थे। इसके बाद से वह 75 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिसमें 12 टेस्ट, 30 वनडे और 33 टी-20 मैच खेले लेकिन इस दौरान वह एक भी शतक लगाने में नाकाम रहे।
इस बीच उनकी सबसे बड़ी पारी 58 रनों की थी, जो उन्होंने 2010 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। शोएब ने सानिया से 2010 में शादी की थी और उसके बाद यह उनका पहला शतक है।
इसके अलावा एक और रिकॉर्ड टीम के खाते में जुड़ा। उसकी ओर से इस मैच में दो बार 150 से ज्यादा की साझेदारियां की गईं जो 50-50 ओवर के मुकाबले में पहली बार हुआ है। पहले विकेट के लिए मोहम्मद हफीज और कप्तान अजहर अली ने 170 रनों की साझेदारी की, फिर मलिक ने हैरिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 201 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी की।