{"_id":"5e93d64a8ebc3e6f945b6485","slug":"shoaib-akhtar-stands-by-suggestion-of-india-pakistan-match-for-funds-responded-to-kapil-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल भाई को नहीं पर सभी को चाहिए पैसा, शोएब ने भारत-पाक सीरीज पर हुई आलोचना का दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कपिल भाई को नहीं पर सभी को चाहिए पैसा, शोएब ने भारत-पाक सीरीज पर हुई आलोचना का दिया जवाब
Mon, 13 Apr 2020 08:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
शोएब अख्तर-कपिल देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कपिल देव द्वारा खुद की आलोचना किए जाने का जवाब दिया है। अख्तर ने कोविड-19 महामारी के लिए राहत प्रयासों के तहत भारत-पाक सीरीज का प्रस्ताव रखा था। इस पर विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी आलोचना की थी।
विज्ञापन
अख्तर ने कहा कि इस महान खिलाड़ी को पैसे की जरूरत नहीं है, पर हर किसी को इसकी जरूरत है। अख्तर ने भारत और पाकिस्तान के बीच टीवी के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रस्ताव दिया था, जिससे दोनों देशों में इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए फंड जुटाया जा सके। कपिल ने अख्तर के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि भारत को धन की जरूरत नहीं है और एक क्रिकेट मैच के लिए जिंदगियों का जोखिम नहीं उठाया जा सकता।
विज्ञापन