बॉलीवुड स्टार सलमान खान को हुई सजा, पाकिस्तान में मौजूद दोस्त हुआ दुखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने दोस्त बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मिली पांच साल की सजा से दुखी हैं। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर अख्तर का मानना है कि सलमान को मिली सजा काफी सख्त है।
अख्तर ने ट्वीट करके अपना दुःख जाहिर किया है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया, 'मेरे दोस्त सलमान को 5 साल की सजा मिलने पर बहुत दुखी हूं। मगर कानून ने अपना काम किया और हमें भारत के माननीय न्यायलय के फैसले का सम्मान करना है।'
अख्तर के हवाले से रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, 'मुझे अभी भी लग रहा है कि सलमान को मिली सजा ज्यादा सख्त है और मेरी संवेदनाएं उनके व उनके परिवार के साथ है। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही बाहर होंगे।'
Really Sad to see my friend Salman khan sentenced for 5 year But the Law must take its course & we got to respect the decision of honourable court of India but i still think punishment is to harsh but my heart goes to his family & fans ..
Am sure he will out soon ..— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) April 5, 2018
बता दें कि सलमान को दुर्लभ काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरणों के शिकार मामले में 5 साल की सजा सुना दी गई है।