{"_id":"66caa9f6bcc45ca226093c8d","slug":"shikhar-dhawan-s-emotional-message-for-son-zoraver-after-retirement-from-cricket-know-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shikhar Dhawan-Zoraver: 'उम्मीद है कि उसे पता चलेगा...', संन्यास के बाद बेटे जोरावर को लेकर भावुक हुए शिखर धवन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shikhar Dhawan-Zoraver: 'उम्मीद है कि उसे पता चलेगा...', संन्यास के बाद बेटे जोरावर को लेकर भावुक हुए शिखर धवन
भारत के धाकड़ ओपनर रहे शिखर धवन ने शनिवार को क्रिकेट से संन्यास ले लिया। संन्यास की घोषणा के बाद धवन अपने 11 वर्षीय बेटे जोरावर को लेकर भावुक हो गए और उम्मीद जताई कि उनके बेटे जोरावर को उनके संन्यास के बारे में पता चले। धवन ने अपने बेटे को एक भावुक संदेश भी दिया। धवन ने अक्तूबर 2023 में पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तलाक दे दिया गया था। हालांकि, उन्हें अपने बेटे जोरावर की कस्टडी खो दी थी। हालांकि, उन्हें मुलाकात करने के अधिकार दिए गए थे और वीडियो कॉल के जरिये बात करने की अनुमति दी गई थी। साथ ही कोर्ट ने जोरावर को धवन से मिलवाने के भी आदेश दिए थे। हालांकि, धवन का हालिया पोस्ट बताता है कि उन्हें कई महीनों से जोरावर को देखा तक नहीं है और न ही उनसे बात की है। धवन को यह तक पता नहीं है कि उनके बारे में बेटे जोरावर को कुछ पता भी है या नहीं। अब अपने रिटायरमेंट के बाद धवन ने बेटे जोरावर को संदेश दिया है।
2 of 4
धवन और जोरावर
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'जोरावर अब 11 साल के हो चुके हैं। उम्मीद करता हूं कि वह मेरे संन्यास और मेरी क्रिकेट यात्रा के बारे में जान पाएंगे। लेकिन एक क्रिकेटर से ज्यादा, मैं चाहूंगा कि जोरावर मुझे एक अच्छे इंसान के रूप में याद रखें जो अच्छे काम करता है और अपने आसपास के लोगों में सकारात्मकता लाता है।' दिसंबर 2023 में जोरावर के जन्मदिन पर बधाई देते हुए धवन ने खुलासा किया था कि उन्हें जोरावर को देखने या किसी भी तरह से उनसे जुड़ने से रोक दिया गया है।
3 of 4
धवन और जोरावर
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मैं हर रोज जोरावर को संदेश लिखता हूं। मुझे नहीं पता कि उन्हें वह संदेश मिल भी रहे हैं या नहीं, वह उन्हें पढ़ भी रहे हैं या नहीं। मुझे कोई उम्मीद नहीं है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है। मैं एक पिता हूं और मैं अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे उसकी याद आती है, मुझे दुख होता है लेकिन मैंने इसके साथ जीना सीख लिया है।'
आईपीएल 2024 में धवन ने एक बार फिर अपने बेटे को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। तब उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की एक जर्सी पर पीछे जोरावर का नाम लिखवाया था। धवन ने इसे कैप्शन दिया था, 'यू आर ऑलवेज विद मी, माय बॉय।' यानी जोरावर आप हमेशा मेरे साथ हैं। धवन ने 11 साल की शादी के बाद उनसे अलग रह रही पत्नी आयशा मुखर्जी से 'मानसिक क्रूरता' के आधार पर तलाक ले लिया था। अदालत ने फैसला सुनाया था कि धवन को जोरावर की हिरासत नहीं दी जाएगी, इसके बजाय जोरावर को भारत और ऑस्ट्रेलिया की यात्राओं पर धवन और उसके परिवार से मिलने की अनुमति दी जाएगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।