फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan playing flute on a kishore kumar song sham mastani along with prithvi shaw

कोलंबो की शाम हुई मस्तानी: बल्ला छोड़ धवन ने थामी बांसुरी, किशोर दा के मशहूर गीत पर दिया संगीत

Thu, 15 Jul 2021 10:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 10:26 PM IST
सार

धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पृथ्वी शॉ गाना गा रहे हैं और उस गाने पर धवन बांसुरी बजा रहे हैं।

विज्ञापन
shikhar dhawan playing flute on a kishore kumar song sham mastani along with prithvi shaw
धवन ने बजाई बांसुरी - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के नए कप्तान शिखर धवन ने गुरुवार को कोलंबो की शाम को रंगीन बना दिया, जब उन्होंने किशोर दा के गाने 'ये शाम मस्तानी' पर बांसुरी बजाई। दरअसल, 'गब्बर' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पृथ्वी शॉ गाना गा रहे हैं और उस गाने पर धवन बांसुरी बजा रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है। धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, गुरुवार ट्यून्स, हमारे इन-हाउस सुपरस्टार गायक पृथ्वी शॉ।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)


 

मैदान पर उतरते ही धवन तोड़ देंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड

शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई को पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले देश के सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे। शिखर तब 35 साल 225 दिन के होंगे और वह मोहिंदर अमरनाथ का 34 साल, 37 दिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत का श्रीलंका दौरा 18 जुलाई से वनडे मैच के साथ शुरू होगा। इस सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

18 जुलाई से वन-डे सीरीज की शुरुआत

बता दें कि श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 18 जुलाई से वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हैं। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर गई टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें हार्दिक पांड्या, स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। 

पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें

युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी हैं। भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। सीरीज के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed