फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan: 'Kabaddi, Kabaddi, Kabaddi'; Shikhar Dhawan made fun of Mohammad Rizwan for running short run.

Shikhar Dhawan: 'कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी'; शॉर्ट रन भागने पर शिखर धवन ने लिए मोहम्मद रिजवान के मजे

Sat, 20 Jan 2024 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:59 PM IST
सार

धवन सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार चीजें शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी का मजाक बनाया है। रिजवान मैदान पर अपने खेल से ज्यादा अन्य चीजों के लिए चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan: 'Kabaddi, Kabaddi, Kabaddi'; Shikhar Dhawan made fun of Mohammad Rizwan for running short run.
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार क्रिकेटर शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार चीजें शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी का मजाक बनाया है। धवन के निशाने पर पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान आए हैं। रिजवान मैदान पर अपने खेल से ज्यादा अन्य चीजों के लिए चर्चा में रहते हैं। शिखर धवन ने शुक्रवार (19 जनवरी) को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके जरिए उन्होंने स्टार पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को ट्रोल किया।
विज्ञापन


धवन ने 17 जनवरी को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ शॉर्ट रन लेते हुए रिजवान की तस्वीर पोस्ट की। उस मैच में लक्ष्य का पीछी करते हुए छठे ओवर के दौरान रिजवान ने गेंद खेली और बैकफुट पर आ गए। वह अपना संतुलन खो बैठे और लगभग जमीन पर गिर पड़े, इस प्रक्रिया में उनका बल्ला छूट गया। हालांकि, गेंद डीप मिडविकेट और लॉन्ग-ऑन की ओर जा रही थी, रिजवान ने बल्ला छूटने के बावजूद दो रन लेने का अवसर नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बल्ले के बिना दो रन भागने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने अपने हाथ से नॉन-स्ट्राइकर छोर को छुआ और दूसरा रन पूरा करने के लिए तेजी से घूमे। लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रीप्ले देखने पर पता चला कि रिजवान क्रीज को छूने में नाकाम रहे। उनके दस्ताने पॉपिंग क्रीज को पार नहीं कर पाए। रिजवान कुछ सेंटीमीटर पहले जमीन को छू कर लौट गए। चूंकि उन्होंने क्रीज को नहीं छुआ था, इसलिए उनके खाते में एक शॉर्ट रन दे दिया गया और इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। 




वायरल वीडियो पर ध्यान देते हुए, धवन ने तस्वीर को तीन शब्दों के कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "कबड्डी कबड्डी कबड्डी #शॉर्ट रन।" उनका पोस्ट अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

तीसरे टी20 में, रिजवान ने 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 गेंदों में केवल 24 रनों का योगदान दिया और उनकी टीम 45 रनों से लगातार तीसरा मैच हार गई। हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथे टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया था, जो शुक्रवार (19 जनवरी) को क्राइस्टचर्च में खेला गया था, लेकिन उनकी 63 गेंदों में 90 रन की पारी के बावजूद, पाकिस्तान न्यूजीलैंड से पार नहीं पा सका। कीवी टीम ने मैच 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीता।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed