फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धवन ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा

Fri, 15 Jun 2018 03:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan becomes the first player to score a century against Afghanistan

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इतिहास रच दिया। 'गब्बर' ने अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन जमकर 'दादागिरी' दिखाई। अफगानी गेंदबाजों की जोरदार धुनाई करते हुए धवन ने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा।

Shikhar Dhawan becomes the first player to score a century against Afghanistan

96 गेंदों पर खेली अपनी 107 रन की पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे दुनिया का कोई दूसरा खिलाड़ी छू भी नहीं पाएगा। 18 चौक्के और 3 छक्को से सजी अपनी पारी के दौरान धवन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Shikhar Dhawan becomes the first player to score a century against Afghanistan

अफगानिस्तान के खिलाफ भविष्य में और भी खिलाड़ी शतक जमाएंगे, लेकिन इस टीम के खिलाफ पहली सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड इस खब्बू बल्लेबाज के ही नाम रहेगा। मैच की शुरूआत से ही शिखर आज अलग ही रंग में नजर आ रहे थे। उन्होंने शुरू से ही अफगानी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए बल्लेबाजी की।

धवन उस 'शिखर' पर पहुंचे जिसे आजतक कोई भारतीय छू नहीं पाया, ब्रैडमैन के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan becomes the first player to score a century against Afghanistan
विराट कोहली की अनुपस्थिती में टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मगर पारी के 10वें ओवर में ही धवन को जीवनदान मिल गया। अफगानी गेंदबाज वफादार की गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर अहमद शहजाद के दस्तानों पर जा समाई। जोरदार अपील होने के बावजूद अंपायर ने न तो आउट दिया और न ही अफगानी टीम ने डीआरएस का सहारा लिया।
विज्ञापन
Shikhar Dhawan becomes the first player to score a century against Afghanistan
जब ये घटना घटी तो शिखर 23 रन बनाकर खेल रहे थे। यह गलती अफगानिस्तान को इतनी भारी पड़ी कि धवन ने 47 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और शतक बनाने के लिए महज 87 गेंद खर्च किए। इसके अलावा धवन मैच के पहले दिन पहले ही सेशन में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी भी बन गए। अगली स्लाइड में जानिए यह कारनामा करने वाले पहले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed