अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान टीम के खिलाफ शिखर धवन ने जमकर धमाल मचाया। बेंगलुरु में चल रहे इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन धवन ने न सिर्फ अफगानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली, बल्कि कई अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले।धवन ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा
{"_id":"5b22245a4f1c1bf96e8b80ac","slug":"shikhar-dhawan-becomes-first-indian-to-smash-test-century-on-session-1-on-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धवन उस 'शिखर' पर पहुंचे जिसे आजतक कोई भारतीय छू नहीं पाया, ब्रैडमैन के स्पेशल क्लब में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धवन उस 'शिखर' पर पहुंचे जिसे आजतक कोई भारतीय छू नहीं पाया, ब्रैडमैन के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jun 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
96 गेंदों पर धुआंधार 107 रन की पारी के दौरान शिखर ने 18 चौके और 3 छक्के जमाए। अपनी इस शतकीय पारी के साथ धवन जहां अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने तो साथ-साथ उन्होंने एक ऐसा कमाल कर दिया जिसे आजतक कोई भारतीय छू भी नहीं पाया था।
धवन ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा
दरअसल, राशिद खान की गेंद पर चौका जमाते ही धवन मैच के पहले दिन, पहले ही सेशन में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए। आपको बता दें कि यह कमाल धवन से पहले किसी दूसरे भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था। अगली स्लाइड में जानिए यह कारनामा करने वाले पहले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट में पहले ही दिन लंच से पहले शतक
रन बल्लेबाज जगह साल
रन बल्लेबाज जगह साल
- 103* वीटी ट्रम्पर मैनचेस्टर 1902
- 112* सीजी मैकार्टनी लीड्स 1926
- 105* सर डॉन ब्रेडमैन लीड्स 1930
- 108* माजिद खान कराची 1976-77
- 100* डेविड वॉर्नर सिडनी 2016-17
- 104* शिखर धवन बेंगलुरु 2018