फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan announced retirement from international cricket Raina-Pujara wished him for a new beginning

Shikhar Dhawan: अब नहीं गरजेगा शिखर धवन का बल्ला, गंभीर-रैना समेत अन्य ने दी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं

Sat, 24 Aug 2024 01:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Aug 2024 01:42 PM IST
सार

धवन ने 10 दिसंबर 2022 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वनडे प्रारूप का यह मुकाबला चटगांव में खेला गया था। इस मैच धवन महज तीन रन बना पाए थे। इसी तरह धवन ने अपना आखिरी टी20 मैच कोलंबो में 29 जुलाई 2021 को श्रीलंका में खेला था।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan announced retirement from international cricket Raina-Pujara wished him for a new beginning
सुरेश रैना के साथ शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास के एलान की घोषणा कर दी। शनिवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर रहा हूं। अब जब मैं इस क्रिकेट यात्रा को अलविदा कह रहा हूं कि तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं लंबे समय तक देश के लिए खेला।
विज्ञापन

Shikhar Dhawan announced retirement from international cricket Raina-Pujara wished him for a new beginning
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
धवन ने 10 दिसंबर 2022 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वनडे प्रारूप का यह मुकाबला चटगांव में खेला गया था। इस मैच धवन महज तीन रन बना पाए थे। इसी तरह धवन ने अपना आखिरी टी20 मैच कोलंबो में 29 जुलाई 2021 को श्रीलंका में खेला था। इस मैच में वे खाता भी नहीं खोल पाए थे। धवन ने अपना आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था। इस मैच की दोनों पारियों में तीन और एक रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shikhar Dhawan announced retirement from international cricket Raina-Pujara wished him for a new beginning
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
संन्यास की घोषणा करते हुए धवन ने अपने परिवार और कोच को धन्यवाद दिया। दिग्गज ने भावुक वीडियो संदेश में कहा- नमस्कार दोस्तों! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ढेरों यादें नजर आती हैं और जब आगे देखता हूं तो पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी इंडिया के खेलना और ऐसा हुआ भी। इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारिक सिन्हा, मदन शर्मा, जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी। फिर मेरी टीम जिनके साथ मैं वर्षों तक खेला। एक नया परिवार मिला। नाम मिला। साथ मिला। ढेर सारा प्यार मिला। कहते हैं न कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटने जरूरी है। बस, मैं भी ऐसा करने जा रहा हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर रहा हूं। अब जब मैं इस क्रिकेट यात्रा को अलविदा कह रहा हूं कि तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं लंबे समय तक देश के लिए खेला। मैं बीसीसीआई और डीडीसीए को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं बस खुद से यही कहता हूं कि तुम इस बात से दुखी मत हो कि अब तुम देश के लिए नहीं खेलोगे, बल्कि इससे खुश हो कि तुम देश के लिए बहुत खेले।'
विज्ञापन

Shikhar Dhawan announced retirement from international cricket Raina-Pujara wished him for a new beginning
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
धवन के संन्यास की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। वहीं, उनके साथी खिलाड़ी भी अब सोशल मीडिया पर उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। आइये देखते हैं..

वहीं, शिखर धवन के बचपन के कोच मदन शर्मा ने भी दिग्गज बल्लेबाज के संन्यास के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे दुख है कि अब वह देश, राज्य, आईपीएल के लिए नहीं खेल पाएगा। लेकिन साथ ही, मुझे खुशी है कि उसने कई सालों तक देश की सेवा की। उसने अच्छा प्रदर्शन किया और कई आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में उसने अच्छा नाम कमाया...मैंने उसकी पूरी क्रिकेट यात्रा देखी है...यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे क्लब का एक खिलाड़ी भारत के लिए बहुत अच्छा खेला।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed