ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में 117 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन अंगूठे में चोट के चलते तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। धवन अब तीन हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे। मगर बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन का हौसला अभी भी 'शिखर' पर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर राहत इंदौरी जी की शायरी पोस्ट कर अपने जज्बे को जाहिर किया है।
चोटिल शिखर धवन का हौसला बरकरार, 'ये कैंचियां हमें उड़ने से खाक रोकेंगी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिखर धवन ने राहत इंदौरी की शायरी को ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी महक की तरह हम गुलों से उड़ते हैं। कभी धुएं की तरह हम पर्वतों से उड़ते हैं। ये कैंचियां हमें उड़ने से खाक रोकेंगी, हम परों से नहीं हौसलों से उड़ते हैं।'
Kabhi mehek ki tarah hum gulon se udte hain...
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) June 12, 2019
Kabhi dhuyein ki tarah hum parbaton se udte hain...
Ye kainchiyaan humein udne se khaak rokengi...
Ke hum paron se nahin hoslon se udte hain...#DrRahatIndori Ji pic.twitter.com/h5wzU2Yl4H
बता दें उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। इसके बाद बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि अगले एक हप्ते तक शिखर धवन टीम के साथ चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक थोड़े समय में उनकी चोट ठीक हो सकती है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लेंगे।
गत रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।