फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sharjeel Khan banned for five years over match fixing in psl

स्पॉट फिक्सिंग में फंसे पाकिस्तान के बल्लेबाज पर 5 साल का बैन

Wed, 30 Aug 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Aug 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Sharjeel Khan banned for five years over match fixing in psl
शर्जील खान - फोटो : twitter

पाकिस्तान के ओपनर शर्जील खान पर बुधवार को पांच साल का बैन लगा दिया गया। समा की रिपोर्ट के मुताबिक शर्जील खान को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मैच में फिक्सिंग मामले में शामिल पाया गया, जिसके बाद उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


पांच में से ढाई साल शर्जील निलंबित रहेंगे और इस दौरान क्रिकेट प्राधिकारी उनके आचरण की निगरानी करेंगे। रिटायर्ड जस्टिस असगर हैदर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने शर्जील के स्पॉट फिक्सिंग मामले में भूमिका को लेकर अपना फैसले की घोषणा की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्जील खान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन के लिए बैन किया गया है। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फरवरी में निलंबित किया था। शर्जील खान को पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जल्मी के बीच उद्घाटन मैच में फिक्सिंग में शामिल पाया गया था।

शर्जील खान ने पाकिस्तान की तरफ से एक टेस्ट मैच खेला, जिसमें 44 रन बनाए हैं। वहीं 25 वन-डे में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 812 रन बनाए। 28 साल के शर्जील ने 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 360 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed