{"_id":"5c35a2f6bdec2257114a9e4f","slug":"shardul-thakur-angry-on-bcci-selectors-for-his-ignorance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई की अनदेखी से आगबबूला हुआ युवा गेंदबाज, जमकर निकाली भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई की अनदेखी से आगबबूला हुआ युवा गेंदबाज, जमकर निकाली भड़ास
Wed, 09 Jan 2019 12:59 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। शार्दुल ने पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि 10 गेंदें डालने के बाद वह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। शार्दुल को ग्रोइन इंजुरी हुई थी और उन्होंने करीब दो महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की।
विज्ञापन
शार्दुल ने हाल ही में बीसीसीआइ सिलेक्टर्स पर अपनी भड़ास निकाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसाल शार्दुल ने कहा कि उन्हें ठीक हुए काफी समय हो गया है और इस बीच चयनकर्ताओं ने एक बार भी उनसे बात नहीं की है। बता दें कि पहले भी कई क्रिकेटर्स यह मुद्दा उठा चुके हैं कि चोटिल होने के बाद चयनकर्ता उनसे बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन
शार्दुल ने मुंबई की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। शार्दुल इस मुकाबले में 79 रन देकर 8 विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी देखने के लिए वहां एक भी सिलेक्टर मौजूद नहीं था। उधर बोर्ड का कहना है कि वह शार्दुल से लगातार बातचीत कर रहे हैं। शार्दुल ने नागपुर में विदर्भ के खिलाफ वापसी की थी।
विज्ञापन
ऐस बताया जा रहा है कि सिलेक्टर्स ने उन्हें भारत ए की तरफ से वनडे और इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने को कहा था। शार्दुल का कहना है, 'मेरी फिटनेस में पहले से ज्यादा सुधार हुआ है। मैं अपनी पूरी गति के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन मैं अभी स्पीड को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं और शीघ्र ही 100 प्रतिशत मैच फिट हो जाऊंगा।'