फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne Death Ricky Ponting started crying during the interview for Shane Warne

Shane Warne Death: शेन वॉर्न को याद कर इंटरव्यू के दौरान रोने लगे रिकी पोंटिंग, कहा- वे मेरे जीवन का हिस्सा थे

Sun, 06 Mar 2022 03:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Mar 2022 03:40 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने पूर्व साथी शेन वार्न को श्रद्धांजलि देते हुए एक इंटरव्यू के दौरान रोने लगे। वॉर्न का निधन शुक्रवार (चार मार्च) को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। पोंटिंग और वॉर्न लंबे समय तक साथ खेले थे।

विज्ञापन
Shane Warne Death Ricky Ponting started crying during the interview for Shane Warne
रिकी पोंटिंग और शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने पूर्व साथी शेन वार्न को श्रद्धांजलि देते हुए एक इंटरव्यू के दौरान रोने लगे। वॉर्न का निधन शुक्रवार (चार मार्च) को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। थाईलैंड के कोह समुई में अपने विला में दिग्गज स्पिनर ने अंतिम सांस ली। पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय की मौत में कोई गड़बड़ी का संदेह नहीं है, क्योंकि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।
विज्ञापन


वॉर्न के आकस्मिक निधन ने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया। दुनिया भर के लोगों ने अपना दुख व्यक्त किया। वार्न ने 15 साल के करियर में कुल 145 टेस्ट खेले। इस दौरान 708 विकेट लिए हैं। पोंटिंग ने कहा कि जब उन्हें अगले दिन सुबह उठने पर वार्न के निधन की खबर मिली तो वह स्तब्ध रह गए। उनके लिए यह स्वीकार करना अभी भी आसान नहीं लगता कि उनका पूर्व साथी और अच्छा दोस्त अब नहीं है।
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, "दुनिया के अन्य लोगों की तरह मैं भी इस खबर को सुनने के बाद चौंक गया था। जब मैं सुबह उठा तो मुझे इसके बारे में जानकारी मिली। मैं कल रात यह सोचकर बिस्तर पर गया था कि मुझे अपनी बेटियों को नेटबॉल के लिए ले जाना है, लेकिन जब जगा तो सबकुछ बदल चुका था। इस खबर को पचाने में मुझे कई घंटे लगे। वॉर्न मेरे जीवन का हिस्सा थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान ने वॉर्न की प्रशंसा की और कहा कि वह कभी भी उनसे बेहतर और अधिक प्रतिस्पर्धी गेंदबाज के साथ नहीं खेले। उन्होंने कहा, “वह सबसे महान नहीं तो खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में गिने जाएंगे। मैंने कभी भी उनसे बेहतर और प्रतिस्पर्धी गेंदबाज के साथ नहीं खेला। उन्होंने स्पिन गेंदबाजी को बदल दिया और क्रांति ला दी।"


इससे पहले शनिवार को पोंटिंग ने वॉर्न के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब मैं अकादमी में 15 साल का था। उसने मुझे मेरा उपनाम (पंटर) दिया था। हम एक दशक से अधिक समय तक टीम में साथी रहे। सभी उतार-चढ़ाव एक साथ देखे। वह एक ऐसा व्यक्ति था जिस पर आप हमेशा भरोसा कर सकते थे। मैं अब तक के सबसे महान गेंदबाज के साथ या उनके खिलाफ खेला हूं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed