फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib creates history in test, bangladesh Clinch Series.

इमरान खान के 31 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराया शाकिब ने

Fri, 07 Nov 2014 05:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Nov 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
Shakib creates history in test, bangladesh Clinch Series.

आलराउंडर शाकिब अल हसन के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में भी जीत हासिल कर ली है।

विज्ञापन


पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद बांग्लादेश को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के लिए दूसरे मैच में जीत हासिल करनी थी जो उसने शाकिब के दम पर कर दिखाया। मेजबान टीम ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूरी टीम 51.1 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई।

सुकना में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे की इस दुर्दशा के लिए फिरकी गेंदबाज शाकिब का ज्यादा योगदान रहा, जिन्होंने दूसरी पारी में 44 रन देकर 5 विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में भी 5 विकेट झटके थे। साथ ही उन्होंने अपनी पहली पारी में 137 रनों की पारी खेलते हुए शतक लगाया। हालांकि दूसरी पारी में वह सिर्फ 6 रन बना पाए थे।
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में 31 साल बाद शाकिब ने एक अनोखा इतिहास दोहराया है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के 1983 में भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में शतक और कुल 10 विकेट झटकने के कारनामे को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शाकिब दुनिया के ऐसे तीसरे क्रिकेटर हो गए हैं जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है। उनसे पहले इमरान खान और इंग्लैंड के इयान बॉथम ने यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों ही खिलाड़ियों ने 1980 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में एक शतक और कुल 10 विकेट झटकने का कारनामा किया था।

3 मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 433 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 368 रन बनाकर आउट हो गई।

मेजबान बांग्ला टीम ने मैच के पांचवें दिन अपने कल के स्कोर 5 विकेट पर 201 रनों से आगे खेलना शुरू किया और लंच से पहले अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 243 रनों पर घोषित कर दिया। इस तरह से जिम्बाब्वे को 314 रनों का लक्ष्य मिला।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और शाकिब के लगातार विकेट झटकने से संकट में बने रही और पूरी टीम 151 रनों पर आउट हो गई। जिम्बाब्वे के अंतिम 5 विकेट महज 14 रनों के अंदर गिर गए। मेहमान टीम मैच खत्म होने से डेढ़ घंटे पहले ही आउट हो गई।

हैमिल्टन मासकद्जा ने सर्वाधिक 61 रनों का योगदान दिया। शाकिब के 5 विकेट के अलावा तैजुल इस्लाम ने 3 और जुबैर को 2 सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed