फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan to miss home T20I series against Pakistan due to hamstring injury

नुकसान: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे चोटिल शाकिब

Sat, 06 Nov 2021 08:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Nov 2021 08:09 PM IST
सार

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। शाकिब की चोट में फिलहाल कोई सुधार नहीं है और ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे।

विज्ञापन
Shakib Al Hasan to miss home T20I series against Pakistan due to hamstring injury
शाकिब अल हसन - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर समाप्त हो चुका है। बांग्लादेशी टीम को सुपर 12 के ग्रुप ए के सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। 

विज्ञापन


शाकिब की चोट में फिलहाल कोई सुधार नहीं है और ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे। हालांकि टेस्ट श्रृंखला में उनकी वापसी हो सकती है।  
विज्ञापन


34 वर्षीय शाकिब को यूएई में चल रहे वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान ग्रेड एक की हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी। इसके बाद उन्हें बाकी के सभी मैचों से बाहर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक देवाशीष चौधरी ने बताया कि शाकिब को चोट से उबरने में कम से कम तीन हफ्ते लगेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ शायद टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे। ।।। 


बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शेरे-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में 19 से 22 नवंबर तक तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमें 26 नवंबर से चार दिसंबर तक चटग्राम और मीरपुर में दो टेस्ट मैच खेलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed