फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib al hasan slaps Fan during polling in Election video went viral as soon as he wins election

Video: चुनाव जीतने के बाद फिर विवादों में आए शाकिब अल हसन, मतदान के दौरान फैन को जड़ा थप्पड़; हो रहा बवाल

Mon, 08 Jan 2024 10:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 10:43 AM IST
सार

शाकिब अल हसन अपना पहला चुनाव जीतने के साथ विवादों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। यह वीडियो मतदान के समय का बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Shakib al hasan slaps Fan during polling in Election video went viral as soon as he wins election
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश की पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शाकिब ने हाल ही में बांग्लादेश में चुनाव जीता है और पहली बार देश की संसद में जगह बनाई है। हालांकि, इसके साथ ही वह विवादों में भी आ गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। यह वीडियो मतदान के समय का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शाकिब मैदान पर भी अपना आपा खोने के लिए जाने जाते हैं। कई मौकों पर वह खिलाड़ियों और अंपायर से भी भिड़ चुके हैं। इस वजह से उन पर कई बार जुर्माना भी लगा है। एक बार उन्होंने अंपायर के फैसले से नाराज होकर स्टंप पर लात मार दी थी और उन पर बैन भी लगा था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में शाकिब को भारी संख्या में लोगों से घिरे हुआ देखा जा सकता है। इसी दौरान वह एक फैन को जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह घटना कब और कहां हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया यह दावा किया गया है कि यह विवाद चुनाव परिणाम आने से लगभग एक सप्ताह पहले हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दावा किया गया है कि वीडियो में एक मतदान केंद्र पर एक घटना के दौरान शाकिब ने फैन को थप्पड़ मारा था। जैसे ही वह वोट डालने पहुंचे, उन्हें फैंस ने घेर लिया और स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई जब एक प्रशंसक ने उन्हें पीछे से पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद शाकिब ने स्थिति को संभालने के लिए फैन को थप्पड़ जड़ दिया।

जिले के मुख्य प्रशासक अबू नासेर बेग ने कहा कि जहां तक चुनाव की बात है, शाकिब ने पश्चिमी शहर मगुरा में अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी को 150,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। उन्होंने कहा, ''यह एक शानदार जीत थी।'' प्रधान मंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के उम्मीदवार शाकिब की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में शेख हसीना का सत्ता में पांचवीं बार आना लगभग तय है।  


चुनाव से पहले बोलते हुए शाकिब ने स्वीकार किया कि उन्हें किसी गंभीर बाधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन मुकाबला अभी भी उन्हें चिंतित कर रहा है। उन्होंने कहा, "प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां हमेशा रहती हैं, चाहे वह छोटी टीम हो या बड़ी टीम।"

शाकिब ने संन्यास के सवाल पर नाराजगी व्यक्त की है कहा कि वह एक विधायक और एक क्रिकेट कप्तान के रूप में अपने कर्तव्यों के बीच संतुलन बना पाएंगे। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पूछा "क्या मैं संन्यास ले चुका हूं? अगर मैंने संन्यास नहीं लिया, तो यह सवाल कहां से आता है?" शाकिब एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक साथ तीनों प्रारूपों में नंबर एक ऑलराउंडर का दर्जा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed