WI Inning
235/3 (19.4 ov)
Shai Hope 90(48)*
Sherfane Rutherford 49 (26)
IND elected to bowl
{"_id":"63ee0fab26554bc57b061f7d","slug":"shai-hope-made-odi-captain-by-west-indies-rovman-powell-got-command-in-t20i-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Indies Cricket: शाई होप को वेस्टइंडीज ने बनाया वनडे का कप्तान, टी20 में इस खिलाड़ी को मिली कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
West Indies Cricket: शाई होप को वेस्टइंडीज ने बनाया वनडे का कप्तान, टी20 में इस खिलाड़ी को मिली कमान
Thu, 16 Feb 2023 04:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 16 Feb 2023 04:42 PM IST
सार
पिछले साल टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ दी थी। वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर हो गई थी। टेस्ट क्रिकेट में क्रेग ब्रैथवेट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
विज्ञापन
शाई होप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को वनडे टीम की कमान सौंपी है। वहीं, रोवमन पॉवेल को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। पिछले साल टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ दी थी। वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर हो गई थी। टेस्ट क्रिकेट में क्रेग ब्रैथवेट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
वेस्टइंडीज की टीम इस महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। वहां दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 28 फरवरी से चार मार्च तक पहला टेस्ट सेंचुरियन और आठ से 12 मार्च तक दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। 16 और 18 मार्च को दो वनडे मैच ईस्ट लंदन में खेले जाएंगे। वहीं, पोचेफस्ट्रूम में तीसरा वनडे 21 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद 25 और 26 मार्च को दो टी20 मैच सेंचुरियन और 28 मार्च को तीसरा टी20 जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
शाई होप के सामने वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना बड़ी चुनौती
शाई होप ने कप्तान बनाए जाने के बाद कहा, ''यह एक बड़ा सम्मान है। वेस्टइंडीज टीम का कप्तान बनाए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस टीम की कप्तानी का सपना सभी बचपन से देखते हैं।'' वेस्टइंडीज की टीम वनडे विश्व कप के लिए चल रही सुपर लीग में आठवें स्थान पर है। विश्व कप का आयोजन भारत में होना है। टूर्नामेंट में खेलने के लिए उसे क्वालिफायर्स में खेलना होगा। इसका आयोजन जून-जुलाई में जिम्बाब्वे में होगा।
विज्ञापन
अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बना चुका है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपना स्थान पहले ही पक्का कर लिया है। वह अमेरिका के साथ संयुक्त मेजबान होने के नाते स्वत: ही क्वालिफाई हो गया है। वेस्टइंडीज दो बार इस टूर्नामेंट को जीत चुका है।