फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahrukh Khan joins Punjab Kings for INR 5.25 Cr IPL 2021 Auction

शाहरुख खान पर फिदा हुईं प्रीति जिंटा, नीलामी में लुटाए पांच करोड़ से अधिक रुपये

Thu, 18 Feb 2021 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan joins Punjab Kings for INR 5.25 Cr IPL 2021 Auction
शाहरुख खान - फोटो : social media

आईपीएल 2021 की नीलामी में तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान पर प्रीति जिंटा फिदा हो गईं। प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान पर 5.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई। तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर ने 2020 के मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इस साल भी शाहरुख ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार मैचों में  220 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इसी का नतीजा है कि इस बार की नीलामी में उन पर पैसों की बारिश हुई। शाहरुख का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

विज्ञापन

 
शाहरुख को अपनी टीम में शामिल करते ही खुश दिखीं प्रिटी जिंटा



ऑस्ट्रेलिया के 'अनकैप्ड' तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ पर लगी बड़ी बोली
पंजाब ने एक और अनकैप्ड पर बड़ी बोली लगाई। पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के 'अनकैप्ड' तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को आठ करोड़ रुपये में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।

 

गौतम सबसे महंगे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बने
के गौतम को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9 करोड़ 25 लाख में खरीदा। गौतम का 20 लाख बेस प्राइस था। केकेआर, चेन्नई और हैदराबाद के बीच टक्कर थी। गौतम फुल टाइम ऑफ स्पिनर बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं।

RCB को मिले मोहम्मद अजहरुद्दीन
केरल से आने वाले इस बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। बेस प्राइस (20 लाख) में ही आरसीबी को एक शानदार खिलाड़ी मिल गया।

अपनी स्वयं की पहचान बनाना चाहता है शाहरुख खान

बड़ी बोली लगने के बाद शाहरुख ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'इस साल मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। सच बोलूं तो मेरे दिमाग में कुछ नहीं था (नीलामी के बारे में)। लोग मेरे आईपीएल अनुबंध हासिल करने की संभावनाओं पर बात कर रहे थे लेकिन मैंने इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया।'

शाहरुख को पता है कि आईपीएल किसी भी क्रिकेटर के लिए अपने खेल में निखार के लिए बड़ा मंच है। उन्होंने कहा, 'आईपीएल किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत बड़ा मंच है। यहां आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ और साथ खेलने का मौका मिलता है। उनके साथ बात करके और उन्हें देखकर ही आप काफी कुछ सीख सकते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed