फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi wearing a dangerous looking helmet in PSL match

शाहिद अफरीदी ने पहना अजीबोगरीब हेलमेट, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने छेड़ी दुनियाभर में बहस

Sun, 15 Nov 2020 04:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 15 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi wearing a dangerous looking helmet in PSL match
अजीबोगरीब हेलमेट के साथ अफरीदी - फोटो : ट्विटर

बीते कुछ वर्षों में बल्लेबाजों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा रही है। आईसीसी और तमाम क्रिकेट संघ हेलमेट को लेकर सजग रहे हैं। सिर को बचाने के लिए हेलमेट भी अत्याधुनिक तकनीक से बन रहे हैं, लेकिन इस बीच शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा अजीबो-गरीब हेलमेट पहना कि चारों ओर उसकी ही चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सुपर लीग में शनिवार को शाहिद अफरीदी ऐसे हेलमेट के साथ नजर आए जो उनके लिए खतरा साबित हो सकता था। चेहरे और आंखों को सुरक्षित रखने वाले ग्रील का ऊपरी हिस्सा हेलमेट से गायब था। गैप इतना हो चुका था कि गेंद आसानी से भीतर घुस सकती थी। 12 गेंदों में 12 रन की पारी के दौरान कमेंटेटर्स भी ऑन एयर अफरीदी के हेलमेट की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स भी इस तरह के हेलमेट का इस्तेमाल कर चुके हैं। जोंटी, आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। बकौल जॉन्टी, 'इससे गेंदबाज के हाथ और बॉल का स्पष्ट व्यू मिलता है। अफरीदी और मैं उसी पड़ाव पर है, जहां हमें गेंद देखने में परेशानी हो सकती है।



बताते चलें कि घरेलू क्रिकेट में घातक बाउंसर से ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज फिल ह्यूज अपनी जान गंवा बैठे थे, तब से क्रिकेट जगत बल्लेबाजों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है। अब तो गर्दन के लिए भी एक अलग उपकरण मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed