{"_id":"62bc5f30f922b32fdb147276","slug":"senior-pakistan-cricketer-kamran-akmal-says-pakistan-cricket-system-is-in-bad-shape-due-to-unnecessary-experimentation-by-pcb-imran-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: 'पीसीबी और इमरान खान की वजह पाकिस्तान क्रिकेट की हालत बिगड़ी', पाक क्रिकेटर का अपनी टीम पर बड़ा आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: 'पीसीबी और इमरान खान की वजह पाकिस्तान क्रिकेट की हालत बिगड़ी', पाक क्रिकेटर का अपनी टीम पर बड़ा आरोप
Wed, 29 Jun 2022 07:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Jun 2022 07:49 PM IST
सार
अकमल ने मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेट के बारे में भी बात की और स्वीकार किया कि एक लीडर के तौर पर बाबर आजम के प्रदर्शन को आंकना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में मैच विजेताओं की कमी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान की टीम भले ही मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन कई सीनियर क्रिकेटर्स देश के वर्तमान घरेलू क्रिकेट के ढांचे से असंतुष्ट हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि डिपार्टमेंटल क्रिकेट को खत्म करने का फैसला गलत था और इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
Trending Videos
अनुभवी पाकिस्तान विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल देश में डिपार्टमेंटल क्रिकेट को समाप्त करने को लेकर सवाल उठाने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं। अकमल ने कहा है कि इससे कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। अकमल ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- दुर्भाग्य से पीसीबी और इमरान खान ने अनावश्यक प्रयोग किया। इस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट प्रणाली खराब स्थिति में है। इसने पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामरान अकमल
अकमल ने मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेट के बारे में भी बात की और स्वीकार किया कि एक लीडर के तौर पर बाबर आजम के प्रदर्शन को आंकना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में मैच विजेताओं की कमी है। अकमल ने कहा- टीम बाबर आजम के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, ऐसा कहना जल्दबाजी है। बाबर युवा हैं और अभी उन्होंने सिर्फ एक साल पाकिस्तान टीम की कप्तानी की है। आगे और चुनौतियां आना बाकी है।
अकमल ने कहा- पाकिस्तान के पास वह टीम नहीं है जो उसके पास आठ से दस साल पहले हुआ करती थी। तब हमारे पास पांच से छह मैच विनर हुआ करते थे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले दो टेस्ट श्रीलंका में खेलेगी। पहला मैच 16 जुलाई को गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा 24 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।