संकट में टीम, टी-20 सीरीज से ठीक पहले 2 खिलाड़ी हुए बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज के बाद अब 3 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होनी है, लेकिन फटाफट क्रिकेट शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे के 2 बड़े खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
एकदिवसीय सीरीज में शर्मनाक पराजय के बाद जिम्बाब्वे की टीम टी-20 में वापसी के मूड में थी लेकिन उसकी तैयारियों को जोर का झटका लगा है। टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर सीन विलियम्स और बल्लेबाज क्रेग इरविन चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
इरविन तेजी से फिट हो रहे हैं लेकिन शनिवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए फिटनेस हासिल करने का उनके पास ज्यादा समय नहीं है। उन्हें पहले वनडे मैच में हैमस्ट्रिंग हो गया था और सीरीज से बाहर होना पड़ा था।
इरविन की जगह सीन विलियम्स को टीम में वापस लाया गया लेकिन वह भी दूसरे मैच से ठीक पहले चोटिल हो बैठे। टॉस होने के बाद होने वाले छोटे से अभ्यास सत्र में उनकी अंगुली टूट गई और टीम में होने के बाद भी वह मैदान पर उतर नहीं सके। टीम के सिर्फ 10 बल्लेबाज ही बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए।
वनडे सीरीज से पहले भी चोटिल हुआ था एक खास गेंदबाज
हालांकि जिम्बाब्वे के अंतरिम कोच और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनी ने अपनी टीम को फिटनेस के वास्ते और बेहतर जानकारी लेने के लिए भारतीय टीम से सीखने को कहा है।
मेजबान जिम्बाब्वे का भारतीय टीम के इस दौरे के दौरान चोटों से जूझना जारी है, इससे पहले वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम के सबसे खास गेंदबाज थिनाशे पांयानगारा को भी अनफिट होने के कारण सीरीज से हटना पड़ा। हालांकि मेजबान टीम के कप्तान ग्रीम क्रीमर को उम्मीद है कि चोटों से संघर्ष करने के बावजूद टीम टी-20 में बड़ी चुनौती देने में कामयाब रहेगी।