फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   saurav ganguly says i and rahul dravid are fit for team india's new coach

गांगुली बोले, टीम इंडिया के नए कोच के लिए मैं फिट

Fri, 17 Apr 2015 11:51 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
saurav ganguly says i and rahul dravid are fit for team india's new coach

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के नए कोच के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। गांगुली ने मीडिया को एक सूक्ष्म वार्ता में कहा है कि वह टीम इंडिया के कोच के लिए एकदम फिट है।

विज्ञापन


गांगुली ने अपने नाम के अलावा राहुल द्रविड़ का नाम भी लिया है। बकौल गांगुली, "वह और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच लिए फिट है।" वर्ल्ड कप के बाद कोच डंकन फ्लेचर की कभी भी छुट्टी हो सकती है। ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही है कि इस बार टीम इंडिया का कोच कोई भारतीय हो सकता है।
विज्ञापन


गांगुली की बातों से स्पष्ट है कि वह बतौर कोच टीम इंडिया में एक बार फिर वापसी करने को इच्छुक है। गांगुली ने आगे यह भी कहा कि इस बारे में उनकी बीसीसीआई से कोई बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली और बीसीसीआई प्रमुख की दोस्ती पुरानी

saurav ganguly says i and rahul dravid are fit for team india's new coach

टीम इंडिया के वर्तमान कोच डंकन फ्लेचर का कार्यकाल जल्द खत्म होने जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले ऐसी अटकलें भी थी कि टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया को नया कोच मिल जाएगा। फिलहाल अभी तक वह इस पद पर बने हुए है।

गांगुली और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की पुरानी दोस्ती जगजाहिर है। डालमिया ने पहले भी बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर रहते हुए गांगुली का कई मोर्चे पर साथ दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डालमिया अपने पुराने मित्र गांगुली को कोच पर नियुक्त करते है या नहीं?

हालां‌कि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टीम इंडिया के कोच पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में अपने शामिल होने के बारे में कुछ कहने से बचने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो इस बारे में पहली बार सुन रहा हूं। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना। अटकलें मत लगाइए।

मीडिया रिपोर्टों में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से इस बारे में अपनी इच्छा जताई है। क्या गांगुली की इस बारे में डालमिया से कोई बात हुई है, यह पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि नहीं आपसे किसने कहा, "बीसीसीआई ने मैंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। यही सच है। जहां तक बात डालमिया से मिलने की हैं, तो मेरी उनसे रोजाना मुलाकात होती है। वे कैब के अध्यक्ष हैं और मैं संयुक्त सचिव। बोर्ड के कुछ अधिकारी अन्य पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लाने के पक्ष में हैं। गांगुली का कहना है कि मैं हो या राहुल दोनों अच्छे कोच हो सकते हैं। राहुल महान खिलाड़ी रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed