फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saurav Ganguly hails new ICC rule of sending cricketer off the field

गांगुली ने की आईसीसी के इस नए नियम की तारीफ, कहा-बदलाव अच्छे हैं

Thu, 28 Sep 2017 02:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 28 Sep 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
Saurav Ganguly hails new ICC rule of sending cricketer off the field
गांगुली - फोटो : dailyo
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईसीसी द्वारा लागू किए गए रेड कार्ड नियम की सराहना की है। आईसीसी ने मंगलवार को क्रिकेट के मैदान पर हुए बदलावों की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

आईसीसी के नए नियम के मुताबिक अगर खिलाड़ी लेवल-4 के नियम का उल्लंघन करता है, तो अंपायर उसे मैदान से बाहर भेज सकता है। इसके अलावा, लेवल 1-3 के बीच शामिल गलत व्यवहार पर आईसीसी की आचार संहिता पहले की तरह ही काम करेगी। जैसे पहले काम करती थी। इन मामलों में आईसीसी मैच रेफरी और मैदानी अंपायरों की राय लेकर सजा का ऐलान करेगी। 
विज्ञापन


गांगुली ने कहा, "इन नियमों को एमसीसी ने बनाया है और इसके पीछे कारण हैं। भारत के बाहर निचले स्तर की क्रिकेट पर कई तरह की समस्याएं आती हैं, खासकर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में। यह अच्छे बदलाव हैं।" गांगुली ने कहा, "कोई भी इसके महत्व (आईसीसी के नए नियम) को तब तक नहीं समझ सकता जब तक वह वीडियो क्लिपिंग न देखे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी की आचार संहित के लेवल 4 के तहत अंपायर को धमकाना, अंपायर के साथ गलत तरीके और जानबूझकर किए गए शारीरिक संपर्क, किसी खिलाड़ी या अन्य सदस्य के साथ हिंसक व्यवहार या किसी अन्य प्रकार का हिंसक व्यवहार करने पर खिलाड़ी को दोषी माना जाएगा। इस तरह के अपराध के लिए केवल एक सजा होगी मैदान के बाहर जाने की। खास बात यह है कि लेवल-4 के दोषी खिलाड़ी की मैदान के बाहर जाने के बाद वापसी नहीं होगी। नए नियम गुरुवार से लागू होंगे। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही मौजूदा सीरीज में ये नियम लागू नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed