फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sarah taylor could play for sussex men

पुरुषों की टीम में खेलेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर!

Tue, 15 Jan 2013 01:42 PM IST
लंदन/इंटरनेट डेस्क
लंदन/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 15 Jan 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
sarah taylor could play for sussex men

इंग्लैंड की घरेलू सीरीज काउंटी में पुरुषों के साथ महिला क्रिकेटर सारा टेलर खेलती दिख सकती हैं। गार्डियन अखबार के मुताबिक इंग्लैंड की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर को ससेक्स की पुरुषों की टीम में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


सारा टेलर ने बताया कि ससेक्स ने महिला टीम के कोच मार्क लेन से इस बाबत बात की है। महिला टीम की मुख्य खिलाड़ियों में शामिल टेलर एकदिवसीय महिला क्रिकेट विश्वकप के लिए अगले सप्ताह भारत दौरे पर आएंगी। टेलर ने स्कूल स्तर पर ससेक्स के लिए क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन


इस बीच टेलर के कोच ने कहा, 'सारा अब पुरुषों की काउंटी टीम का हिस्सा बनेंगी जो कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट से केवल एक स्तर ही पीछे है।' टेलर ने पुरुषों की टीम में अपने संभावित प्रवेश को लेकर कहा कि उनकी कोच को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी योजना है कि ससेक्स में खेलने से पहले सत्र की शुरुआत में मेरीलीबोन क्रिकेट क्लब में मैं लड़कों के साथ क्रिकेट का अभ्यास करूं। मेरे कोच मार्क भी पुरुषों के साथ मेरे खेल में सुधार को लेकर काफी प्रयास कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला क्रिकेटर सारा ने कहा, 'यह मेरे लिए एक सुनहरा मौका है। ससेक्स से किसी ने कोच मार्क से संपर्क किया और पूछा कि क्या महिलाओं की टीम में कोई ऐसा है जो विकेटकीपिंग कर सकता हो और मार्क ने मेरा नाम सुझाया। मैं पुरुषों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक चुनौती भी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed