{"_id":"63245c63aba84e0f445c406b","slug":"sanju-samson-to-lead-india-a-in-one-day-series-against-new-zealand-a-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए सैमसन को मिली इंडिया-ए की कप्तानी, राज बावा को भी मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए सैमसन को मिली इंडिया-ए की कप्तानी, राज बावा को भी मिली जगह
Fri, 16 Sep 2022 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:09 PM IST
सार
भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चेन्नई में 22 से 27 सितंबर के बीच खेली जाएगी। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले भी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की ए टीम का एलान हो गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंडिया-ए की कमान सौंपी गई है। भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चेन्नई में 22 से 27 सितंबर के बीच खेली जाएगी। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले भी खिलाड़ी हैं। टीम में कुलदीप यादव, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है।
विज्ञापन
राज बावा
इसके अलावा टीम में भविष्य में हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर माने जाने वाले अंडर-19 के स्टार ऑलराउंडर राज बावा को भी जगह मिली है। राज बावा इस साल हुए अंडर-19 विश्व कप में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 19 साल के बावा ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट भी झटके थे। अब वह अपने सीनियर करियर की शुरुआत करेंगे। अब तक वह चंडीगढ़ के लिए दो रणजी ट्रॉफी मैच और पंजाब किंग्स के लिए दो आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इंडिया-ए में जगह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसन ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के रूप में खेला था। इसके अलावा टीम में ऋतुराज गायकवाड़, उमरान मलिक, राहुल चाहर, श्रीकर भरत, अभिमन्यू ईश्वरन, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी को भी चुना गया है। मध्य प्रदेश के रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, आईपीएल में शानदार बैटिंग करने वाले तिलक वर्मा को भी जगह दी गई है।
राहुल त्रिपाठी
रजत पाटीदार
राहुल त्रिपाठी
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में एकमात्र पारी में 176 रन बनाए थे। वहीं, अभिमन्यू ने 132 और तिलक ने 121 रन बनाए थे। ऋतुराज ने उस मैच में 108 रन बनाए थे। इस टीम के साथ भारतीय टीम न्यूजीलैंड-ए को कड़ी टक्कर दे सकती है।
तिलक वर्मा
कुलदीप सेन
तिलक वर्मा
कुलदीप सेन
इंडिया-ए स्क्वॉड: संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी और राज बावा।