Sanju Samson: भारतीय टीम में जगह को लेकर सैमसन का बयान- 8-9 साल से खेल रहा हूं, अब हर नंबर पर खेलने का अनुभव
वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद संजू सैमसन ने कहा कि उन्हें हर जगह पर खेलने का अनुभव हो चुका है। वह 8-9 साल से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और भारत के लिए भी अलग-अलग क्रम पर खेल चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया में अभी भी सैमसन की जगह पक्की नहीं है और वनडे विश्व कप में उनका खेलना काफी मुश्किल है। वह लगातार भारत की वनडे और टी20 टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन कभी भी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। इस पर सैमसन ने कहा कि पिछले 8-9 साल से वह घरेलू स्तर पर खेलते रहे हैं और भारतीय टीम में जगह पक्की करना आसान नहीं है। वह टीम इंडिया के लिए निरंतरता के साथ प्रदर्शन करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
Short. Sweet. Samson.
— FanCode (@FanCode) August 1, 2023
.
.#INDvWIAdFreeonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/re7tjiKMPN
सैमसन ने तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद कहा "एक भारतीय क्रिकेटर होना चुनौतीपूर्ण है, मैंने पिछले 8-9 वर्षों से घरेलू क्रिकेट खेला है और भारत के लिए भी अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर खेला हूं, इसलिए यह आपको विभिन्न पदों पर खेलने की थोड़ी समझ देता है। यह आपको मिलने वाले ओवरों की संख्या से जुड़ा है, यह बल्लेबाजी क्रम के बारे में नहीं है इसलिए आपको उसी के अनुसार तैयारी करनी होगी।"
सैमसन दूसरे वनडे के लिए भी भारतीय टीम में थे लेकिन वह तीसरे वनडे जैसी छाप नहीं छोड़ पाए। संजू 19 गेंदों में केवल नौ रन ही बना सके और भारत वह मैच हार गया। वह वास्तव में इस बात से खुश थे कि उन्होंने इस बार क्रीज में अच्छा समय बिताया और 41 गेंदों में 51 रन बनाए।
उन्होंने कहा, "बीच में कुछ समय बिताना, कुछ रन बनाना और अपने देश के लिए योगदान देना वाकई बहुत अच्छा लगता है। मेरे पास अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग योजनाएं थीं, मैं अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहता था और गेंदबाजों की लेंथ पर हावी होना चाहता था।"
दोनों पिचों (तीसरे और दूसरे वनडे) की तुलना करते हुए सैमसन ने बताया कि क्यों भारतीय बल्लेबाजों ने त्रिनिदाद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सैमसन ने कहा "वहां (केंसिंग्टन ओवल) की पिच में थोड़ी नमी थी, लेकिन यहां (सतह) थोड़ी सूखा दिखाई देती है। नई गेंदअच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, वह पिच फंसने लगी और रुककर आने लगी। इस वजह से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी हुई। उस स्कोर (351 रन) को हासिल करना आसान नहीं था, मध्यक्रम के बल्लेबाजों को टिके रहने और उस स्कोर को हासिल करने का श्रेय जाता है।''
वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद, भारत अब अपना ध्यान पांच मैचों की टी20 सीरीज पर केंद्रित करेगा। यह सीरीज तीन अगस्त से शुरू होगी।