फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanju Samson added in indian squad in KL Rahul place for t20 series in west indies

IND vs WI: लोकेश राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी टीम में शामिल

Fri, 29 Jul 2022 04:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 04:40 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए केएल राहुल फिट नहीं हो पाए हैं और वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
Sanju Samson added in indian squad in KL Rahul place for t20 series in west indies
लोकेश राहुल और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। सलामी बल्लेबाजी लोकेश राहुल इस सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। चोट से वापसी कर रहे राहुल को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से राहुल इस सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाए। अब उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में जोड़ा गया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने दूसरे वनडे में अच्छी बल्लेबाजी की थी। 
विज्ञापन


राहुल आईपीएल 2022 के बाद देश के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था, लेकिन वो सीरीज शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए और पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी और जर्मनी में सर्जरी के लिए जाना पड़ा। इस दौरान वो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच नहीं खेल पाए। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी राहुल टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद टी20 सीरीज में उन्हें टीम में लिया गया और उन्होंने वापसी के लिए एनसीए में अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन वो कोरोना संक्रमित हो गए और अब टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, वो कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। 

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें 

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शमराह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडिन स्मिथ, डेवॉन थॉमस और हेडेन वॉल्श जूनियर। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20- 29 जुलाई
दूसरा टी-20- 1 अगस्त
तीसरा टी-20- 2 अगस्त
चौथा टी-20- 6 अगस्त
पांचवां टी-20- 7 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed