फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation

Sanjay Bangar: आर्यन से अनाया बना क्रिकेटर संजय बांगड़ का बेटा, हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन की अपनी कहानी भी बताई

Mon, 11 Nov 2024 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

वीडियो से बांगड़ के बेटे आर्यन के, लड़का से लड़की बनने के बारे में पता चलता है। अनाया और कई अन्य ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता यह है कि आईसीसी और ईसीबी दोनों ने उन्हें महिला क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति देना अनुचित माना है।

विज्ञापन
Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation
आर्यन से अनाया का सफर - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रह चुके संजय बांगड़ के बेटे आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में उनके बारे में एक दिलचस्प बात पता चली है। ये वीडियो उसके हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के सफर का है। दरअसल, वीडियो से बांगड़ के बेटे आर्यन के, लड़का से लड़की बनने के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन


जानिए- क्या है हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी जिसने पूर्व क्रिकेटर के बेटे को आर्यन से बना दिया अनाया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)


Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation
आर्यन से अनाया - फोटो : Instagram
23 साल की अनाया ने सोमवार को वीडियो शेयर अपनी कहानी बताई है। साथ ही यह भी बताया कि इससे उनके क्रिकेट के सफर पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि भले ही वह आर्यन से अनाया बने हों, लेकिन क्रिकेट उनके लिए समान रहेगा। अनाया को बचपन से आर्यन थे। वह पुरुषों के साथ क्रिकेट भी खेल चुके हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज रह चुके हैं।

Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
आर्यन एक स्थानीय क्रिकेट क्लब इस्लाम जिमखाना के लिए खेल चुके हैं। साथ ही वह लीसेस्टरशायर में हिंकले क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। अब, अनाया इंग्लैंड में मैनचेस्टर में रह रही हैं। वह एक काउंटी क्लब के लिए भी क्रिकेट खेलती हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। अनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खेल के साथ अपने सफर के बारे में एक रील साझा की, जिसमें उन्होंने विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों से मिलने सहित अपने विभिन्न अनुभवों के बारे में भी बताया। उसी रील ने एक बल्लेबाज के रूप में उनके कौशल की झलक भी दिखाई, जिसमें उन्होंने 145 रन बनाए।

Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation
आर्यन से अनाया - फोटो : Instagram
अनाया बनकर खुश हैं आर्यन
लड़की में ट्रांसफॉर्म होकर अब अनाया खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'क्रिकेट खेलने के अपने सपने को साकार करने के लिए मैंने कई त्याग किए। लेकिन इस खेल के अलावा भी मेरा एक सफर है, जो कि मेरे खुद की खोज से जुड़ी है। मेरी ये यात्रा आसान नहीं रही है। लेकिन, इसमें मिली जीत मेरे लिए दूसरी सारी चीजों से बड़ी है।' आर्यन से अनाया बने उन्हें अब 10 महीने बीत चुके हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वीडियोज और तस्वीरें भी साझा करती हैं। उन्होंने एक यह पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें ईसीबी द्वारा ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला क्रिकेट में खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)


Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
हालांकि, अनाया और कई अन्य ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता यह है कि आईसीसी और ईसीबी दोनों ने उन्हें महिला क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति देना अनुचित माना है। आईसीसी ने नवंबर 2023 में घोषणा की थी कि कोई भी खिलाड़ी जिसने पुरुष से महिला में ट्रांसफॉर्म किया है और किसी भी प्रकार के पुरुष युवावस्था से गुजरा है, उसे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, भले ही उन्होंने किसी भी सर्जरी या जेंडर रीएसाइनमेंट ट्रीटमेंट को अंजाम दिया हो।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)


Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
हाल ही में ईसीबी ने भी इस प्रक्रिया का पालन किया और ट्रांसजेंडर महिलाओं को 2025 से महिलाओं के घरेलू क्रिकेट में भी खेलने से प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, आईसीसी ने कहा कि वह दो साल के भीतर अपने नियमों की समीक्षा करेगा। ईसीबी ने यह निर्दिष्ट नहीं किया है कि क्या वह अपने स्वयं के नियमों के लागू होने के बाद समीक्षा भी करेगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)


Sanjay Bangar son Aryan transformed and became Anaya, See story of hormonal transformation
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
अनाया, जो वास्तविकताओं से पूरी तरह वाकिफ हैं, ने पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में पोस्ट किया था, जिसमें फैसले की अनुचित प्रकृति पर अपनी निराशा साझा की थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे कभी भी उस खेल को छोड़ने पर विचार नहीं करना होगा जो मेरा जुनून, मेरा प्यार और मेरा सबकुछ रहा है। लेकिन यहां मैं एक दर्दनाक वास्तविकता का सामना कर रही हूं। जिस खेल को मैंने इतने लंबे समय से प्यार किया है, वह मुझसे दूर फिसल रहा है।' उन्होंने कहा, 'दुख की बात यह है कि क्रिकेट में ट्रांस महिलाओं के लिए कोई उचित नियम नहीं है। ऐसा लगता है कि सिस्टम मुझे मजबूर कर रहा है, इसलिए नहीं कि मेरे पास प्रतिभा की कमी है, बल्कि इसलिए कि नियमों ने इस वास्तविकता को नहीं पकड़ा है कि मैं कौन हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed