फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay bangar says virat Kohli will make big score IND vs AUS Test series he loves to play against Australia

IND vs AUS: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर चलेगा विराट कोहली का बल्ला, वजह भी बताई

Mon, 06 Feb 2023 04:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 04:51 PM IST
सार

संजय बांगर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी करेंगे। बांगर ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
 

विज्ञापन
Sanjay bangar says virat Kohli will make big score IND vs AUS Test series he loves to play against Australia
विराट कोहली का आखिरी टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ आया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से चार टेस्ट की यह सीरीज बेहद अहम है। इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमें खास तैयारी कर रही हैं। भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए यह सीरीज अच्छे अंतर से जीतनी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी इस सीरीज में कम से कम एक मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह आसानी से पक्की करना चाहेगी। 
विज्ञापन


भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए भी यह सीरीज बेहद अहम है। लंबे समय कर खराब फॉर्म से जूझने वाले विराट अब लय में लौट चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में शतक लगाकर अपनी वापसी का एलान किया। इसके बाद टी20 विश्व कप में भी कमाल की बल्लेबाजी की। बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने शतक लगाकर अपनी वापसी के संकेत दिए, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका शतकों का सूखा जारी है।
विज्ञापन

विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से वह कोई मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। 2020 की शुरुआत के बाद से खेले गए 20 टेस्ट में, कोहली ने छह अर्द्धशतक लगाए हैं और 79 उनका सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में, कोहली ने 1682 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर का मानना है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल करने वाले हैं। उन्हें कंगारू टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है और वह चार टेस्ट की सीरीज में कई बड़ी पारियां खेलेंगे। 

बांगर ने कहा कि वनडे और टी20 में कोहली की शानदार फॉर्म से उन्हें नए आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करने में मदद मिलेगी। दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संर्घष करते नजर आए थे और चार पारियों में 45 रन बनाए थे। बांगर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा "उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खिलाफ मजाक करना पसंद है और वह अपने खेल का स्तर बढ़ाते हैं, और टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा प्रारूप है जिसमें विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ खेल बाहर आता है।"

संजय बांगर ने आगे कहा "हां, पिछले ढाई साल में उन्होंने अपने स्तर के अनुरुप प्रदर्शन नहीं किया है। इसलिए वह नई सोच के साथ बल्लेबाजी करना चाहेंगे, जिसका फायदा उन्हें वनडे और टी20 में मिला है। वह टेस्ट क्रिकेट में भी बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। सभी संकेत उस दिशा में हैं, क्योंकि उन्होंने खराब दौर से वापसी की है। हमें उम्मीद है कि कोहली हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed