फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोटिल शिखर धवन टूर्नामेंट में बने रहेंगे या नहीं फैसला 10-12 दिन बाद 

Wed, 12 Jun 2019 10:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 12 Jun 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Bangar says Final call on 'precious' Sikhar Dhawan only after 10-12 days 
शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने बुधवार को कहा कि मौजूदा विश्व कप में शिखर धवन की उपलब्धता को लेकर फैसला 10-12 दिन बाद ही लिया जा सकेगा। धवन के बाएं अंगूठे में हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया है और कवर के तौर पर ऋषभ पंत को भेजा जा रहा है।


 

Sanjay Bangar says Final call on 'precious' Sikhar Dhawan only after 10-12 days 
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

बांगड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'जहां तक शिखर का सवाल है तो हम उस पर नजर रखे हुए हैं। अभी उस पर फैसला लेने में 10 से 12 दिन लगेंगे।'
 

Sanjay Bangar says Final call on 'precious' Sikhar Dhawan only after 10-12 days 
शिखर धवन - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, 'हम शिखर जैसे कीमती खिलाड़ी को चोट के कारण विश्व कप से बाहर होते नहीं देखना चाहते।' धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरूवार को, पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 जून और वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 जून को नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Bangar says Final call on 'precious' Sikhar Dhawan only after 10-12 days 
ऋषभ पंत - फोटो : social Media

बांगड़ ने यह भी बताया कि पंत को बुला लिया गया है ताकि धवन के टूर्नामेंट से बाहर होने पर वह खेलने के लिये तैयार रहे। उन्होंने कहा, 'धवन की फिटनेस के आकलन में 10-12 दिन लगेंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि विकल्प के तौर पर एक खिलाड़ी उपलब्ध रहे।'

विज्ञापन
Sanjay Bangar says Final call on 'precious' Sikhar Dhawan only after 10-12 days 
Shikahr Dhawan - फोटो : social Media

बता दें कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed