{"_id":"37e2baf2-a761-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sangakkara-himself-sitting-out-due-to-poor-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगकारा खराब फार्म के चलते खुद बाहर बैठे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संगकारा खराब फार्म के चलते खुद बाहर बैठे
पुणे/एजेंसी
Updated Wed, 17 Apr 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब फार्म से गुजर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने आश्चर्यजनक फैसला करते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल मैच से खुद को ही ड्राप कर दिया।
विज्ञापन
संगकारा ने टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैच खेले हैं और 15, 16, 23, 28 और दो रन के मामूली स्कोर बनाए हैं। संगकारा की जगह ऑस्ट्रेलिया के कैमरून व्हाइट ने हैदराबाद की कप्तानी संभाली जबकि दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज डी काक ने अंतिम एकादश में संगकारा की जगह ली।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ न खेलने वाले पुणे के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने इस मैच में टीम की कमान संभाली। वहीं, चेन्नई के खिलाफ टीम की कमान संभालने वाले रोस टेलर को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन