{"_id":"60e30cd08ebc3eccc73a3a3c","slug":"sanath-jayasundara-has-been-banned-by-the-icc-for-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: बुरे फंसे श्रीलंका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक जयसुंदरा, आईसीसी ने लगाया सात साल का प्रतिबंध ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कार्रवाई: बुरे फंसे श्रीलंका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक जयसुंदरा, आईसीसी ने लगाया सात साल का प्रतिबंध
Mon, 05 Jul 2021 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:16 PM IST
सार
सनथ जयसुंदरा को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया जिसके बाद उन पर सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से सात साल का प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन करने के लिए श्रीलंका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक सनथ जयसुंदरा पर सोमवार को सात साल का प्रतिबंध लगाया। आईसीसी ने बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक सनथ जयसुंदरा को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया जिसके बाद उन पर सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से सात साल का प्रतिबंध लगाया गया।'
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा, 'यह प्रतिबंध 11 मई 2019 से लागू होगा जब उसे अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।' पंचाट ने जयसुंदरा को दो आरोपों का दोषी पाया। आईसीसी ने कहा, 'नियम 2.1.30- श्रीलंका के खेल मंत्री को रिश्वत या अन्य पुरस्कार की पेशकश जिससे कि अंतरराष्ट्रीय मैच के नतीजे, प्रगति, संचालन या किसी अन्य पहलू को प्रभावित करने का तरीका ढूंढा जा सके।' खेल की सर्वोच्च संस्था ने कहा, 'नियम 2.4.7-आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत संभावित भ्रष्ट आचारण की भ्रष्टाचार रोधी इकाई की जांच में बाधा या विलंब करना।'
विज्ञापन
आईसीसी की आचरण इकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा है कि जयसुंदरा ने जो किया वह निराशाजनक था। आईसीसी ने मई 2019 में जयसुंदरा को आरोपी बनाया था और तभी उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।
विज्ञापन