फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Samwad 2025: Harbhajan Singh on Shreyas Iyer not being in team for England Tour, Team India White ball captain

Samwad 2025: 'उन्हें वापसी के लिए क्या करना होगा, नहीं पता', श्रेयस अय्यर के टीम में नहीं होने पर बोले हरभजन

Tue, 10 Jun 2025 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Jun 2025 03:52 PM IST
सार

संवाद में हरभजन से जब पूछा गया कि 'ये बात भी चल रही है कि रेड बॉल क्रिकेट का कप्तान अलग और व्हाइट बॉल का कप्तान अलग होना चाहिए। इसमें श्रेयस अय्यर का नाम सीमित ओवर के कप्तान के लिए भी चल रहा है। क्या कहना चाहेंगे?' हरभजन सिंह का जवाब जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें...

विज्ञापन
Samwad 2025: Harbhajan Singh on Shreyas Iyer not being in team for England Tour, Team India White ball captain
हरभजन सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कई कहानियां सुनाईं। इसी क्रम में उन्होंने श्रेयस अय्यर के भारतीय टेस्ट टीम में नहीं होने को लेकर भी बातचीत की। भज्जी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि श्रेयस को वापसी करने के लिए और कितना जोर लगाना होगा, जबकि वह घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन

'नहीं पता श्रेयस को क्या करना होगा'
संवाद में हरभजन से जब पूछा गया कि 'ये बात भी चल रही है कि रेड बॉल क्रिकेट का कप्तान अलग और व्हाइट बॉल का कप्तान अलग होना चाहिए। इसमें श्रेयस अय्यर का नाम सीमित ओवर के कप्तान के लिए भी चल रहा है। क्या कहना चाहेंगे?' इस पर भज्जी ने कहा, 'ये हैरानी वाली बात है कि श्रेयस अय्यर जैसा खिलाड़ी टीम में नहीं है। मुझे नहीं पता कि उन्हें टीम में आने के लिए और क्या क्या करना होगा।'

Amar Ujala Samwad: बंगलूरू भगदड़ से लेकर शुभमन की कप्तानी और श्रेयस की अनदेखी तक, संवाद में हरभजन के बेबाक बोल
विज्ञापन
विज्ञापन

Samwad 2025: Harbhajan Singh on Shreyas Iyer not being in team for England Tour, Team India White ball captain
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
'श्रेयस को जब मौका मिला, उन्होंने रन बनाए'
हरभजन ने कहा, 'जहां जहां श्रेयस को खेलने का मौका मिला, उन्होंने रन बनाए हैं। 2023 विश्व कप में श्रेयस का प्रदर्शन शानदार रहा था। जिस गति से उन्होंने रन बनाए थे, वो जीत वाले रन थे। उन्होंने इस लिहाज की बल्लेबाजी की थी। इसके बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला, मुझे नहीं पता कि क्या वजह है। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस ने वापसी की और मैच विनिंग पारियां खेलीं। फिर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट तो मिला और अभी आईपीएल में उन्होंने अपने दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। कहीं न कहीं उनको भी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में लिया जा सकता था। शायद चयनकर्ता की सोच अलग है।'
विज्ञापन

Samwad 2025: Harbhajan Singh on Shreyas Iyer not being in team for England Tour, Team India White ball captain
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
'खिलाड़ी जब फॉर्म में हो, उसे तब मौका मिले'
हरभजन ने कहा, 'हम सीमित ओवर में अलग कप्तान सोच रहे हैं और टेस्ट में अलग कप्तान सोच रहे हैं। मेरे लिहाज से जिसका फॉर्म अच्छा है, जो जब अच्छा खेल रहा है उसे तब खिलाना चाहिए। मेरे ख्याल से श्रेयस को होना चाहिए था।' श्रेयस इस सीजन आईपीएल में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे।

Amar Ujala Samwad: गांगुली को लेकर हरभजन ने सुनाया मजेदार किस्सा, बोले- हमने उन्हें इस तरह बनाया था अप्रैल फूल

Samwad 2025: Harbhajan Singh on Shreyas Iyer not being in team for England Tour, Team India White ball captain
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
श्रेयस का अंतरराष्ट्रीय करियर
वह अब तक टीम इंडिया के लिए 14 टेस्ट, 70 वनडे और 51 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 36.86 की औसत से 811 रन, वनडे में 48.22 की औसत से 2845 रन और टी20 में 136.13 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं। हालांकि, पिछले साल बीसीसीआई से कुछ विवाद के बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं रखा गया था। इस साल के केंद्रीय अनुबंध में उनकी वापसी हुई। वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की खिताबी जीत का अहम हिस्सा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed