{"_id":"5c4c408bbdec22736b5e982f","slug":"saina-nehwal-beats-china-he-bingjiao-to-enter-women-singles-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं साइना नेहवाल, चीनी खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं साइना नेहवाल, चीनी खिलाड़ी को हराया
Sat, 26 Jan 2019 04:42 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 26 Jan 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
भारतीय खेल के लिहाज से 70वां गणतंत्र दिवस शुभ साबित हो रहा है। पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वन-डे में 90 रन से रौंदा तो अब बैडमिंटन से साइना नेहवाल भी खुशखबरी दे रही है।
विज्ञापन
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने शनिवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने चीन की हे बिंगजियाओ को तीन गेम तक चले मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
साइना का फाइनल में मुकाबला चेन यूफेई और कैरोलिना मॉरिन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। गौरतलब है कि इससे पहले साइना ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।
विज्ञापन