फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saeed Ajmal Returns to Pakistan Squad for Bangladesh Tour

बैन के 7 महीने बाद अजमल की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

Sun, 05 Apr 2015 10:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Apr 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
Saeed Ajmal Returns to Pakistan Squad for Bangladesh Tour

वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका तब लगा था जब उसके वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज सईद अजमल पर गेंदबाजी करने से आईसीसी ने प्रतिबंध लगा दिया था। और इसी प्रतिबंध के कारण वह वर्ल्ड कप में नहीं खेल सके और इस बेहतरीन गेंदबाजी की अनुपस्थिति का खामियाजा पाक टीम को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


पाकिस्तान की गेंदबाजी टूर्नामेंट में बेहद लचर नजर आई और क्वार्टर फाइनल में किसी तरह पहुंचने में सफल रहा लेकिन इसके आगे वह नहीं जा सका। अजमल ने वर्ल्ड कप में खेलने का मौका गंवाने के बाद अपने नए एक्शन पर काफी मेहनत किया और सुधार के साथ आईसीसी को अपना सुधरा हुआ गेंदबाजी एक्शन दिखाया और क्लीन चिट हासिल कर ली।
विज्ञापन


संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण सितंबर में निलंबन का सामना करने वाले पाकिस्तान के स्टार ऑफ स्पिनर सईद अजमल की अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से वापसी हो रही है। उनके आने से पाक टीम की गेंदबाजी आक्रमण में और पैनापन आएगा। 37 साल के अजमल ने 209 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 446 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जहां अजमल क्रिकेट के मैदान पर लौट रहे हैं तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल को बांग्लादेश के दौरे से पाक टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें किसी भी प्रारूप में टीम में नहीं रखा गया है।

क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में हुई अजमल की वापसी

Saeed Ajmal Returns to Pakistan Squad for Bangladesh Tour

पाकिस्तान के मैच जीताऊ गेंदबाज ऑफ स्पिनर सईद अजमल को बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में चुन लिया गया है। ऐसा उनके गेंदबाजी में एक्शन में सुधार को आईसीसी से मंजूरी मिलने के हो सका।

नेशनल चयन समिति के नए अध्यक्ष हारून राशीद ने बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 मैचों के लिए अलग-अलग टीमें चुनी हैं। अजमल को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की टीमों में जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ी उमर गुल, नासिर जमशेद और ओपनर अहमद शहजाद को सिर्फ टी-20 टीम में जगह दी है।

पाक का बांग्लादेश दौरा 17 अप्रैल से शुरू होगा। दौरे पर 3 वनडे मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा एक टी-20 मैच भी खेला जाएगा।

सुधार के बाद सईद के गेंदबाजी एक्शन को वर्ल्ड कप से पहले मंजूरी मिली है। हालांकि सईद के नए गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट प्रतियोगी क्रिकेट में होना बाकी है। ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज की भी वापसी हुई है। फिटनेस की समस्या की वजह से वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड से उनकी घर वापसी हो गई थी। हफीज को 9 अप्रैल को चेन्नई में आईसीसी गेंदबाजी एसेसमेंट टेस्ट से गुजरना है। उनके गेंदबाजी एक्शन को पिछले साल नवंबर में आईसीसी द्वारा संदिग्ध करार दिया गया था।

टेस्ट टीम : मिस्बाह उल हक (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शमी असलम, असद शफिक, अजहर अली, यूनुस खान, हैरिस सोहेल, सईद अजमल, यासिर शाह, जुलफिकार बाबर, सरफराज अहमद, वहाब रियाज, जुनैद खान, सोहेल खान, राहती अली।

वनडे टीम : अजहर अली (कप्तान), शमी असलम, सरफराज अहमद, मोहम्मद हफीज, असर शफिक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान, हैरिस सोहेल, सोएब मकसूद, सईद अजमल, यासिर शाह, वहाब रियाज, राहत अली, एहसान आदिल, सोहेल खान।

टी-20 टीम : शाहिद अफरीदी (कप्तान), अहमद शहजाद, सरफराज अहमद, मोहम्मद हफीज, मुखतार अहमद, सोहेब मकसूद, हैरिस सोहेल, मोहम्मद रिजवान, सईद अजमल, साद नसीम, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सोहेल खान, उमर गुल, जुनैद खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed