फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar took jibe at Sourav Ganguly on question of becoming BCCI president, read his answer

Sachin Tendulkar: BCCI अध्यक्ष बनने के सवाल पर सचिन तेंदुलकर ने गांगुली पर ली चुटकी, जवाब सुन सब रह गए हैरान

Fri, 17 Mar 2023 07:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के दौरान पिचों को लेकर बवाल मचा था। पहले भी कई बार पिचों को लेकर विवाद होते रहे हैं। उस पर भी सचिन ने बयान दिया।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar took jibe at Sourav Ganguly on question of becoming BCCI president, read his answer
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के एक सवाल पर अपने जवाब से सभी को चौंका कर रख दिया है। उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे उनके आसपास मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, सचिन एक मीडिया कॉन्क्लेव में पहुंचे थे। वहां उनसे जब बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनने के बारे में पूछा गया तो सचिन ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पर चुटकी ली। 
विज्ञापन

सचिन ने मजाकिया लहजे में कहा- मैं  रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली की तरह तेज गेंदबाजी नहीं करता। गांगुली एक दौरे पर 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक गेंदबाजी करने की बात कर रहे थे और बाद में उनकी कमर में तकलीफ आ गई। मैं 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक गेंद नहीं फेंकता हूं। सचिन तेंदुलकर ने एक तरह से व्यंग्य करते हुए इस सवाल को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिच विवाद पर क्या बोले सचिन?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के दौरान पिचों को लेकर बवाल मचा था। पहले भी कई बार पिचों को लेकर विवाद होते रहे हैं। इस पर सचिन ने कहा- टेस्ट क्रिकेट में यह बहस नहीं होनी चाहिए कि वह कितने दिन तक चला था, बल्कि यह होनी चाहिए कि वह कितना इंगेजिंग रहा। जब आप किसी भी दौरे पर जाते हैं तो वहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है।
विज्ञापन

हरभजन के साथ पहली मुलाकात की कहानी
सचिन ने साथ ही हरभजन सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात की कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा- मुझे याद है मैंने भज्जी को पहली बार मोहाली में 90 के दशक में देखा था। किसी ने मुझसे कहा कि ये 'दूसरा' बहुत अच्छा डालता है। मैंने कहा- अच्छा, उसे नेट्स पर बुलाओ। नेट्स पर हर गेंद डालने के बाद वापस रन-अप पर जाने से पहले वो मेरे पास आता और कहता- क्या पाजी? और फिर चला जाता।

सचिन ने कहा- जब वह टीम में आए, तब उन्होंने इस घटना का जिक्र किया। भज्जी ने कहा- पाजी आपसे एक बात करनी है। याद कीजिए जब मैंने आपको पहली बार मोहाली में नेट्स में गेंदबाजी की थी। मैं आपको बोलता था क्या पाजी। आप पूछते थे मुझे कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं और फिर कहते थे कुछ नहीं-कुछ नहीं। मुझे आज पता चला आपके आदत के बारे में कि हर बार गेंद का सामना करने से पहले आप अपना हेलमेट ठीक करते हैं। सिर हिलाना आपकी आदत थी। 

सचिन का करियर
सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 1989 में किया था। उनका पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ रहा था। सचिन ने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले और 15921 रन बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में 51 शतक जड़े। वहीं, वनडे में 18426 रन बनाए और 49 शतक जड़े। ओवर ऑल करियर की बात करें तो 664 मैचों में सचिन ने 34357 रन बनाए। वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed