{"_id":"3b27157e-a148-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-to-debut-on-tv-in-animated-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कार्टून की दुनिया में धमाल मचाएंगे सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब कार्टून की दुनिया में धमाल मचाएंगे सचिन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर टेलीविजन पर पहली बार एनीमेटेड अवतार में नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय क्रिकेटर या कोई खिलाड़ी टेलीविजन पर एनीमेटेड अवतार में लोगों के सामने आएगा।
विज्ञापन
शेमा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही कामिक और रोमांचक सीरीज मास्टर ब्लास्टर्स में सचिन एनीमेटेड किरदार में दिखाई देंगे।
इस सीरीज में कुल 28 एपिसोड तैयार किए जाएंगे और हर एपिसोड 22 मिनट का होगा, जिसमें सचिन दुनिया भर के चुनिंदा उभरते युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
प्रोग्राम फार इंटरनेशनल ट्रेनिंग ऑफ यंग क्रिकेटर्स (पिच) ने उभरते युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित शिविर में सचिन का चयन प्रशिक्षक के रूप में किया है।
विज्ञापन