फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar son Arjun Tendulkar made his Ranji Trophy debut played first match for goa against Rajasthan

Arjun Tendulkar: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में किया डेब्यू, इस टीम के लिए खेला पहला मैच

Tue, 13 Dec 2022 08:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 13 Dec 2022 08:57 PM IST
सार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन इस साल की शुरुआत में मुंबई के लिए खेलने का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बाद गोवा शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने मुंबई और गोवा के लिए केवल सात लिस्ट ए मैच और नौ टी20 मैच खेले हैं।

विज्ञापन
Sachin tendulkar son Arjun Tendulkar made his Ranji Trophy debut played first match for goa against Rajasthan
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम मंगलवार (13 दिसंबर) को हासिल कर लिया। उन्हें रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने का मौका मिला है। अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में गोवा के लिए राजस्थान के खिलाफ अपना मुकाबला खेला। उन्हें पहले दिन गेंदबाजी का मौका तो नहीं मिला लेकिन बल्लेबाजी करने के लिए वह मैदान पर उतरे। अर्जुन पहले दिन 12 गेंद पर चार बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन इस साल की शुरुआत में मुंबई के लिए खेलने का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बाद गोवा शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने मुंबई और गोवा के लिए केवल सात लिस्ट ए मैच और नौ टी20 मैच खेले हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच से उनके प्रथम श्रेणी करियर की भी शुरुआत हो गई। अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने एनओसी के लिए किया था आवेदन
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में सुधार करने की जरूरत है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भी अर्जुन को गोवा की ओर से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया था। अर्जुन ने इसके लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

राजस्थान ने जीता था टॉस
जहां तक राजस्थान और गोवा के बीच मैच का सवाल है तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गोवा ने सुमिरन अमोनकर का विकेट जल्द ही गंवा दिया। उन्हें कमलेश नागरकोटी ने आउट किया। दूसरे ओपनर अमोघ सुनील देसाई अपनी 27 रन की पारी में अच्छे दिखे, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। उन्हें अराफात खान ने आउट किया। 59 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सुयश प्रभुदेसाई और स्नेहल सुहास कौतनकर ने मोर्चा संभाला।

सुयश और स्नेहल ने की शतकीय साझेदारी
सुयश और स्नेहल ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। स्नेहल 104 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। सिद्धेश लाड 48 गेंद पर 17 और विकेटकीपर एकनाथ केरकर 15 गेंद पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुयश प्रभुदेसाई 209 गेंद पर 81 और अर्जुन तेंदुलकर 13 गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed