{"_id":"64cf8ad6a80dd0e7f30602b5","slug":"sachin-tendulkar-shares-old-photo-with-friends-says-these-memories-bring-smile-on-face-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Friendship Day: सचिन को फ्रेंडशिप डे पर याद आए पुराने दोस्त, फोटो शेयर कर लिखा- वो यादें आज भी हंसी लाती हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Friendship Day: सचिन को फ्रेंडशिप डे पर याद आए पुराने दोस्त, फोटो शेयर कर लिखा- वो यादें आज भी हंसी लाती हैं
Sun, 06 Aug 2023 05:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 05:28 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर ने अपने दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर लिया कि ये यादें आज भी चेहरे पर हंसी लाती हैं। आप भी अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर दोस्तों के साथ मस्ती करें।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर अपने दोस्तों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर दोस्तों को बहुत अहमियत देते हैं। सचिन के कई किस्से हैं, जिनमें उन्होंने अपनी दोस्ती निभाई और एक अच्छे दोस्त की मिसाल पेश की। अब सचिन ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर पुराने दोस्तों के साथ फोटो शेयर की है और सभी से कहा है कि व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अपने दोस्तों के साथ बिताएं।
रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। फोटो में युवा तेंदुलकर को अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा "इस व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालें और दोस्ती का जश्न मनाएं! आज फ्रेंडशिपडे पर मुझे साहित्य सहवास के अपने पहले दोस्तों और उन अनमोल पलों की याद आ रही है। ऐसी यादें मेरे चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देती हैं और मैं आज तक उनके संपर्क में रहने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं। अपने ऐसे दोस्तों को टैग करें और उन्हें बताएं कि वे खास हैं!"
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं और वह आज तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। तेंदुलकर के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर सक्रिय क्रिकेट हस्तियों में से हैं। वह अपने प्रशंसकों को अपने जीवन के बारे में अपडेट रखने के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर खुद से जुड़े बातें शेयर करते हैं। 1989 से 2013 तक भारत के लिए खेलने वाले तेंदुलकर दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझते हैं और लोगों को विभिन्न चीजों के बारे में जागरूक करने, उनका मार्गदर्शन करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। वह कभी-कभी अपने खाना पकाने और अन्य मस्ती भरे कामों के वीडियो और फोटो भी साझा करते हैं।
सचिन ने टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक शामिल हैं। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, वनडे में सचिन के नाम 18,426 रन हैं, जिसमें 49 शतक शामिल हैं। वह वनडे में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में छह विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।

View this post on Instagram