फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन को मन की बात करने में लगे 16 साल, विश्व कप के इस मैच को बताया सबसे यादगार

Sun, 16 Jun 2019 02:45 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 16 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar says 2003 game against Pakistan best memory apart from 2011 World Cup win 
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

भारत और पाकिस्तान के बीच चाहे कोई भी मुकाबला क्यों न हो, फैंस के लिए हमेशा यादगार होते हैं। खासकर विश्व कप का मुकाबला तो और भी। सभी मैच को छोड़कर फैंस की निगाहें भारत-पाकिस्तान के मैच पर टिकी रहती हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

sachin tendulkar says 2003 game against Pakistan best memory apart from 2011 World Cup win 
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप में 16 जून यानी रविवार को होने वाले मैच के क्या मायने होते हैं, इस बात को 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से बेहतर कौन जान सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में छह मैच खेले हैं, जिसमें से सचिन तेंदुलकर ने पांच में हिस्सा लिया है। सचिन ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2011 में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेले हैं।

sachin tendulkar says 2003 game against Pakistan best memory apart from 2011 World Cup win 
भारत बनाम पाकिस्तान 2003 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन का कहना है कि 2011 में विश्व कप जीतने के बाद उनकी जिंदगी में 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच उनके पसंदीदा विश्व कप मैचों में से एक है। सचिन ने उस मैच में 98 रन की पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar says 2003 game against Pakistan best memory apart from 2011 World Cup win 
सचिन तेंदुलकर

सचिन ने कहा, '2011 में विश्व कप जीतने के बाद अगर कोई यादगार पल है तो वो है 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेला गया मैच। उस मैच को लेकर जो माहौल बना था और हम जिस तरह से खेले और जीते थे वो शानदार था। साथ ही हमने जिस तरह से उस जीत का जश्न मनाया था और उसके बाद हम टूर्नामेंट में जिस तरह से आगे बढ़े थे वो बेहतरीन था, इसमें कोई शक नहीं है, वो विशेष है।'

विज्ञापन
sachin tendulkar says 2003 game against Pakistan best memory apart from 2011 World Cup win 
2003 भारतीय क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

सौरभ गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम इस संस्करण में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इस विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को भी छह विकेट से शिकस्त दी थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सईद अनवर (101) के शतक की बदौलत सात विकेट खोकर 273 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 45.4 ओवर में चार विकट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed