{"_id":"b1e31bea-71ff-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-equals-sunil-gavaskars-first-class-centuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गरजा सचिन का बल्ला, पहुंच गए 'लिटिल मास्टर' के बराबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर गरजा सचिन का बल्ला, पहुंच गए 'लिटिल मास्टर' के बराबर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Feb 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन इस साल भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 81वां शतक ठोक 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साथ ही सचिन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 25000 रन पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले गावस्कर के बाद वह दूसरे भारतीय हैं।
विज्ञापन
गावस्कर शतक: 34 (टेस्ट), 20 (रणजी ट्रॉफी), 03 (ईरानी कप), 06 (दलीप ट्रॉफी), 01 (रेस्ट ऑफ वर्ल्ड (इंग्लैंड)), 02 (काउंटी क्रिकेट, समरसेट), 15 (अन्य गेम्स)।
विज्ञापन
सचिन शतक: 51 (टेस्ट), 18 (रणजी ट्रॉफी), 02 (ईरानी कप), 03 (डबल ट्रॉफी), 01 (काउंटी क्रिकेट, यॉर्कशायर), 6 (अन्य गेम्स)।
गावस्कर का करियर
25,834 रन, 348 मैच, 563 पारियां, 51.46 औसत, 81 शतक, 105 पचासे।
सचिन का करियर
25,036 रन, 303 मैच, 479 पारियां, 58 औसत, 81 शतक, 113 पचासे।
हॉब्स से कोसों दूर हैं मास्टर
सचिन दुनिया के 43वें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 81 या इससे अधिक शतक जमाए हैं। वहीं, वर्ल्ड रिकॉर्ड जैक हाब्स के नाम पर है, जिन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 199 शतक जड़े हैं। एशियाई बल्लेबाजों में जहीर अब्बास (108) शतक के बाद सचिन अब गावस्कर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
01: मुंबई के लिए सचिन ने ईरानी ट्रॉफी में पहली बार शतक जमाया है।
02: सचिन ने ईरानी कप में दूसरी बार शतक जमाया है। इससे पहले उन्होंने 6 नवंबर 1989 को शेष भारत की तरफ से दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ही नाबाद 103 रन की पारी खेली थी।
03: शतक सचिन ने दलीप ट्रॉफी में लगाए हैं जबकि एक शतक अपनी काउंटी टीम यॉर्कशायर की तरफ से लगाया है।
05: शतक सचिन ने भारतीय टीम के अभ्यास मैचों में बनाए हैं।
18: शतक रणजी में सचिन ने मुंबई की ओर से ठोके हैं।
20: सचिन ने मुंबई के लिए कुल 20 शतक जमाए हैं।
142: शतक सचिन ने शीर्ष स्तर पर जमाए हैं। फर्स्ट क्लास में 81, लिस्ट ए में 60, टी-20 में एक शतक लगाया है। जूनियर स्तर पर यह संख्या 159 पहुंच जाएगी।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टॉप शतकधारी भारतीय
81: सचिन और गावस्कर
68: राहुल द्रविड़
60: विजय हजारे
55: वीवीएस लक्ष्मण और दिलीप वेंगसरकर
54: मोहम्मद अजहरूद्दीन