टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 10 साल पहले वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचा था। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले तेंदुलकर वन-डे में दौहरा शतक जड़ने वाले पहले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।
सचिन ने 10 साल पहले आज ही के दिन रचा था इतिहास, ऐसा करने वाले बने थे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर के कप्तान रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तेंदुलकर ने एक रन के साथ यह खास कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया। आईसीसी ने सचिन के इस ऐतिहासिक पल को याद करते हुए ट्वीट किया है।
2️⃣ 0️⃣ 0️⃣ *#OnThisDay 🔟 years ago, Sachin Tendulkar rewrote history books, becoming the first double centurion in men's ODI cricket. 🙌
Since then, there have been 7️⃣ more double tons in the format. pic.twitter.com/FdrCZAGWpU
— ICC (@ICC) February 24, 2020
सचिन के नाबाद दोहरे शतक के दम पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 153 रन के विशाल स्कोर से हराया था। इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों में 25 चौके और तीन छक्के की मदद से 200 रन की नाबाद पारी खेली थी।
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 248 रन पर ही सिमट गई। भारतीय टीम की तरफ से सचिन के अलावा दिनेश कार्तिक ने 79, कप्तान धोनी ने नाबाद 68 रनों का योगदान दिया था।
1989 में 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सचिन के नाम 34,357 रन दर्ज हैं।